बिलासपुर में स्कूटी सवार पंजाब के 2 युवक दबोचे: 1.090 किलो चरस बरामद; हिमाचल में सप्लाई की थी तैयारी – Bilaspur (Himachal) News

बिलासपुर में स्कूटी सवार पंजाब के 2 युवक दबोचे:  1.090 किलो चरस बरामद; हिमाचल में सप्लाई की थी तैयारी – Bilaspur (Himachal) News




बिलासपुर पुलिस ने नौणी के पडगल में नाके के दौरान पंजाब के दो युवकों को 1 किलो 90 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। बिलासपुर की स्पेशल टीम पडगल में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया इसी दौरान एक स्कूटी को रोका गया। तलाशी लेने पर स्कूटी सवार युवकों के कब्जे से 1.090 किलोग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान होशियारपुर, पंजाब निवासी तरुण और मानव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक चरस की यह खेप हिमाचल में सप्लाई करने की फिराक में थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगामी जांच जारी है। डीएसपी मदन धीमान ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *