पठानकोट-भरमौर NH भारी बारिश से बंद, सैकड़ों वाहन फंसे: बत्ती हट्टी और दुर्गेठी में भूस्खलन; श्री मणिमहेश यात्रा 2 दिन तक रहेगी स्थगित – Bharmour News

पठानकोट-भरमौर NH भारी बारिश से बंद, सैकड़ों वाहन फंसे:  बत्ती हट्टी और दुर्गेठी में भूस्खलन; श्री मणिमहेश यात्रा 2 दिन तक रहेगी स्थगित – Bharmour News




हिमाचल में देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पठानकोट-भरमौर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-154A) बत्ती हट्टी और दुर्गेठी के पास भारी भूस्खलन की चपेट में आ गया है। पहाड़ियों से लगातार पत्थर और मलबा गिरने के कारण यह हाईवे सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए पूरी तरह बंद हो गया है। सड़क पिछले करीब 6 घंटे से बंद है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं। निजी वाहनों के साथ-साथ चंबा, भरमौर की ओर जाने वाली और पठानकोट-कांगड़ा की ओर आने-जाने वाली लंबी दूरी की एचआरटीसी और निजी बसें भी मार्ग में फंसी हुई हैं। पहाड़ियों से गिर रहा पत्थर और मलबा लगातार बारिश के कारण पहाड़ियों से पत्थर और मलबा गिरने का सिलसिला जारी है, जिससे सड़क बहाल करने के कार्य में बाधा आ रही है। यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। राहत और बचाव के लिए नहीं पहुंचा विभाग लोगों ने बताया कि देर रात से सड़क बंद होने के बावजूद, मार्ग बहाल करने के लिए विभाग की कोई मशीनरी मौके पर नहीं पहुंची थी। हालांकि, संबंधित विभाग का दावा है कि श्री मणिमहेश यात्रा को देखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग पर हर पांच किलोमीटर पर मशीनरी तैनात की गई है, ताकि भूस्खलन होने पर तुरंत सड़क खोली जा सके। इस बीच, मौसम विभाग द्वारा अगले 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद भरमौर प्रशासन ने श्री मणिमहेश यात्रा पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध अगले दो दिनों तक प्रभावी रहेगा। किसी भी मार्ग से यात्रा की अनुमति नहीं प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी मार्ग से यात्रा की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए एक एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। प्रशासन ने लोगों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि खराब मौसम और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन तथा मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *