पटियाला: फौजी पति पर पत्नी की हत्या का आरोप: कार समेत भाखड़ा नहर में धक्का देने से हुई मौत – Patiala News

पटियाला: फौजी पति पर पत्नी की हत्या का आरोप:  कार समेत भाखड़ा नहर में धक्का देने से हुई मौत – Patiala News




पटियाला के पसियाना थाना क्षेत्र में एक फौजी पति पर अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है। आरोप है कि उसने अपनी पत्नी को कार समेत भाखड़ा नहर में धक्का दे दिया, जिससे 30 वर्षीय रमणदीप कौर की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पति सुरक्षित बाहर निकल आया। पुलिस ने मृतका के भाई गुरजीत सिंह के बयान पर आरोपी पति हैप्पी सिंह, निवासी गांव बाजेवाला, जिला मानसा के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, रमणदीप कौर और हैप्पी सिंह ने वर्ष 2024 में प्रेम विवाह किया था। हैप्पी सिंह भारतीय सेना में कार्यरत है। शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी के माता-पिता रमणदीप को अपने घर में रखने को तैयार नहीं थे, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पिछले कुछ समय से वे संगरूर में रह रहे थे। आरोप है कि 23 जून 2026 को हैप्पी सिंह अपनी पत्नी को कार में बैठाकर पसियाना पुल के पास ले गया। वहां उसने कथित तौर पर साजिश के तहत कार को भाखड़ा नहर में गिरा दिया। इस घटना में रमणदीप कौर की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *