नकोदर से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना: ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा इलाका; 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा – Nakodar News

नकोदर से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना:  ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा इलाका; 3 जुलाई से शुरू होगी यात्रा – Nakodar News




जालंधर जिले के नकोदर से श्री अमरनाथ जी की पवित्र यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था मंगलवार को धूमधाम से रवाना हुआ। धार्मिक आस्था और भक्ति से सराबोर इस यात्रा की अगुवाई समाजसेवी सुमन खन्ना ने की।इस पहले जत्थे में समाजसेवी सुमन खन्ना के साथ राजीव पुन्नी (लवली), अरुण ऐरी, नितिन त्रिखा, साहिल त्रिखा, संजीव, राजन, जोगिंदर पाल ढल्ल, पवन कुमार, जतिन शर्मा, नितिन गुप्ता, मोनू, आर्यन जावा, गौतम (मग्गू) तथा राजीव राजा सहित नकोदर के कई शिव भक्त शामिल हुए। अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू होगी। पवित्र गुफा में विराजमान बाबा बर्फानी के अलौकिक दर्शन करने को लेकर सभी श्रद्धालुओं के चेहरों पर विशेष उत्साह, उमंग और गहरी श्रद्धा साफ झलक रही थी। हर कोई भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आया। रवानगी के इस अवसर पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। सभी श्रद्धालुओं ने एक सुर में बाबा भोलेनाथ की स्तुति की और हाथ जोड़कर अपनी कठिन यात्रा की सफलता तथा सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। शिवभक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं यात्रियों के परिजन, दोस्त और बड़ी संख्या में शुभचिंतक वहां मौजूद थे। पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” और “जय बाबा बर्फानी” के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। सभी ने शिवभक्तों को मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर रवाना किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *