मानसा नगर कौंसिल प्रधान पद का चुनाव रद्द: चुनाव अफसर की तबीयत खराब होने से फैसला; प्रधानगी के लिए रेस में 2 निर्दलीय – Mansa News

मानसा नगर कौंसिल प्रधान पद का चुनाव रद्द:  चुनाव अफसर की तबीयत खराब होने से फैसला; प्रधानगी के लिए रेस में 2 निर्दलीय – Mansa News




मानसा के बचत भवन में नगर परिषद मानसा के अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित चुनाव को स्थगित कर दिया गया। मानसा के डिप्टी कमिश्नर ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि चुनाव कराने के लिए नियुक्त कन्वीनर की तबीयत खराब होने के कारण यह फैसला लिया गया है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगली चुनाव तिथि अभी तय नहीं की गई है। नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए 2 निर्दलीय उम्मीदवार अर्पित चौधरी और भूषण कुमार मट्टी मैदान में थे। बताया जा रहा है कि निर्दलीय पार्षद भूषण कुमार मट्टी को मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला के गुट का समर्थन प्राप्त था। मानसा में आरटीआई एक्टिविस्ट मानिक गोयल और भाजपा नेता मनीष कुमार ने बताया कि नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही थी। इस मुद्दे पर कई बार विरोध-प्रदर्शन भी हुए। अर्पित चौधरी के समर्थकों और शहर के लोगों ने पक्षपात और अन्याय का आरोप लगाया था। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला के पास कोरम पूरा नहीं होने के कारण चुनाव को जानबूझकर स्थगित करवाया गया है। उन्होंने कहा कि पहले भी इस मामले में हाईकोर्ट का रुख किया गया था और अदालत के निर्देशों के बाद ही आज चुनाव निर्धारित किया गया था, लेकिन इसे जानबूझकर टाला गया। दूसरी ओर, मानसा के विधायक डॉ. विजय सिंगला ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से ऐसा कुछ भी नहीं किया गया है और विपक्ष उन्हें जानबूझकर बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *