नंगल नहर में मिला लापता अमृतपाल का शव: पिता ने की पहचान, व्हाट्सएप पर भेजा था ‘आकर मुझे ढूंढ लो’ मैसेज – Ropar (Rupnagar) News
लुधियाना (खन्ना) के निवासी 29 वर्षीय अमृतपाल सिंह का शव रविवार शाम को गंगूवाल के पास नंगल नहर से बरामद किया गया। अमृतपाल पिछले कुछ दिनों से लापता था। पुलिस के अनुसार, उसने नंगल नहर में छलांग लगाई थी। शव की शिनाख्त उसके पिता और परिजनों ने की। अमृतपाल सिंह घर से किसी निजी काम का बहाना बनाकर निकला था। वह परिजनों को फोन पर अपनी लोकेशन बदल-बदल कर गुमराह करता रहा। सुबह करीब 4:15 बजे उसने व्हाट्सएप पर एक आखिरी लोकेशन भेजी और मैसेज लिखा, “आकर मुझे ढूंढ लो।” मैसेज के बाद पुलिस जांच में जुटी इस मैसेज के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। रविवार शाम को गंगूवाल के पास नहर में एक शव तैरता मिला। सूचना पर पहुंचे पिता ने कपड़ों और हुलिए से शव की पहचान अमृतपाल के रूप में की। आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस इसे मानसिक तनाव का मामला मानकर जांच कर रही है। अमृतपाल अपने पीछे नौ महीने का एक बच्चा और पत्नी छोड़ गया है। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, धारा 174 के तहत कार्रवाई की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मोबाइल कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली जा रही हैं।
Source link

