कोटकपूरा-मुक्तसर रोड पर कारों की भिड़ंत: हादसे में 2 लोग घायल; एक पक्ष बोला- सामने वाला ड्राइवर नशे में था – Faridkot News
फरीदकोट जिले में कोटकपूरा-मुक्तसर रोड पर रविवार दोपहर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोटकपूरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही थाना सिटी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार गांव खारा निवासी कर्मजीत सिंह अपने साथी हरजिंदर सिंह निवासी गौलेवाला के साथ कार से कोटकपूरा आ रहे थे। जब वे शहर के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रही एक कार ने एक ट्रक को ओवरटेक करते हुए उनकी कार को सीधी टक्कर मार दी। हादसे में दोनों कारों को भारी नुकसान पहुंचा, जबकि दोनों कारों में सवार एक-एक व्यक्ति घायल हो गया। घायलों की पहचान हरजिंदर सिंह और गांव वाड़ा दराका निवासी शुभदीप सिंह के रूप में हुई है। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ने दूसरे पर नशा कर ड्राइविंग के आरोप लगाए इस मामले में एक कार के ड्राइवर कर्मजीत सिंह ने आरोप लगाया कि सामने वाली कार का चालक गांव वाड़ा दराका का रहने वाला है और उसने किसी नशीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था। उनका कहना है कि हादसे के बाद चालक को यह भी समझ नहीं आ रहा था कि आखिर क्या हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
Source link

