जालंधर में 15 वर्षीय लड़की की मौत, निकाला कैंडल मार्च: गहनों को लेकर मौसा पर मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी होने पर ही अंतिम संस्कार – Jalandhar News

जालंधर में 15 वर्षीय लड़की की मौत, निकाला कैंडल मार्च:  गहनों को लेकर मौसा पर मारपीट का आरोप, गिरफ्तारी होने पर ही अंतिम संस्कार – Jalandhar News




जालंधर के कस्बा जंडियाला मंजकी में 15 वर्षीय किशोरी लुवनिया की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा भड़क गया है। आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां थामकर कैंडल मार्च निकाला। पीड़ित परिवार ने अपनी बेटी के मौसा और मौसी पर बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का संगीन आरोप लगाया है। परिवार ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक पुलिस आरोपियों को सलाखों के पीछे नहीं भेजती, तब तक वे मृतका का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। गहनों को लेकर हुई थी बहस, मारपीट का आरोप जंडियाला मंजकी के रहने वाले पीड़ित परिवार ने बताया कि 15 वर्षीय लुवनिया बीते 15 जुलाई को अपनी मौसी के घर गई हुई थी। आरोप है कि वहां गहनों की किसी बात को लेकर लुवनिया की उसकी मौसी के पति (मौसा) के साथ तीखी बहस हो गई। परिजनों का दावा है कि इस बहस के बाद गुस्से में आकर लुवनिया के मौसा और उसके भाई ने मिलकर मासूम लड़की के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस बर्बर मारपीट के दौरान आई गंभीर चोटों के कारण लुवनिया की मौत हो गई। अमृतसर पुलिस ने दर्ज किया केस, गिरफ्तारी न होने से रोष चूंकि घटना अमृतसर क्षेत्र से जुड़ी थी, इसलिए पीड़ित परिवार ने इस मामले की औपचारिक शिकायत अमृतसर पुलिस को दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया है, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की इसी ढीली कार्रवाई के विरोध में आज जंडियाला मंजकी की सड़कों पर स्थानीय लोगों और परिवार ने रोष मार्च और कैंडल मार्च निकाला। इंसाफ मिलने तक नहीं करेंगे अंतिम संस्कार: परिवार कैंडल मार्च के दौरान भावुक और आक्रोशित परिजनों ने कहा कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को बचाने का प्रयास न करे। उन्होंने प्रशासन को दोटूक शब्दों में चेतावनी दी है कि जब तक मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल नहीं भेजा जाता, तब तक वे लुवनिया के शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। स्थानीय लोगों ने भी परिवार का समर्थन करते हुए मांग की है कि एक नाबालिग बच्ची को इंसाफ दिलाने के लिए पुलिस को तुरंत सख्त कदम उठाने चाहिए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *