दुबई में गुरदासपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत: सुबह वीडियो कॉल पर हुई बात, फिर आई दुखद खबर, ट्राली ड्राइवर का काम करते थे – Batala News

दुबई में गुरदासपुर के युवक की सड़क हादसे में मौत:  सुबह वीडियो कॉल पर हुई बात, फिर आई दुखद खबर, ट्राली ड्राइवर का काम करते थे – Batala News




गुरदासपुर जिले के गांव घनीये के बांगर से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। परिवार के पालन-पोषण के लिए करीब एक साल पहले दुबई गए 36 वर्षीय राजबीर सिंह की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। राजबीर दुबई में ट्राली ड्राइवर के रूप में कार्यरत थे। हादसे की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मृतक के पिता सुखविंदर सिंह और पत्नी नवनीत कौर ने बताया कि राजबीर हर दिन अपने परिवार से वीडियो कॉल पर बात करते थे। दुखद घटना वाले दिन सुबह भी उन्होंने परिजनों से फोन पर बात कर उनका हाल-चाल जाना था। हालांकि, उस बातचीत के कुछ ही देर बाद जब दुबई से राजबीर की सड़क हादसे में मौत की खबर आई, तो पूरा परिवार सदमे में आ गया और घर में चीख-पुकार मच गई। परिवार के एकमात्र सहारा थे राजबीर, अपने पीछे छोड़ गए छोटे बच्चे राजबीर सिंह अपने परिवार के अकेले कमाने वाले सदस्य थे और पूरा घर उन्हीं की कमाई पर निर्भर था। वे अपने पीछे पत्नी नवनीत कौर के अलावा दो छोटे-छोटे बच्चे (एक बेटा और एक बेटी) छोड़ गए हैं। राजबीर के अचानक चले जाने से न सिर्फ दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है, बल्कि परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट भी खड़ा हो गया है। पीड़ित परिवार ने सरकार से लगाई शव वापस लाने और आर्थिक मदद की गुहार आर्थिक रूप से बेबस परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से मदद की मार्मिक अपील की है। पिता सुखविंदर सिंह और पत्नी नवनीत कौर का कहना है कि वे एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और दुबई से राजबीर का पार्थिव शरीर भारत लाने का खर्च उठाने में पूरी तरह असमर्थ हैं। उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि राजबीर के शव को जल्द से जल्द वतन वापस लाने में प्रशासनिक सहायता की जाए और बेसहारा हुए परिवार को आर्थिक मदद प्रदान की जाए।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *