तरनतारन में मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण शुरू: बीएलए-2 नियुक्त करने के लिए डीसी ने राजनीतिक दलों संग की बैठक, एक अक्टूबर को फाइनल सूची – tarn-taran News
भारत निर्वाचन आयोग और मुख्य निर्वाचन अधिकारी, पंजाब के निर्देशों पर तरनतारन जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान शुरू होने जा रहा है। जिला चुनाव अधिकारी-सह-डिप्टी कमिश्नर (DC) राहुल ने मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक विशेष समीक्षा बैठक की। उन्होंने बताया कि आगामी 25 जून से 24 जुलाई, 2026 तक सभी बीएलओ (बूथ लेवल अधिकारी) घर-घर जाकर गणना प्रपत्र (फॉर्म) वितरित करेंगे और उन्हें भरेंगे। डिप्टी कमिश्नर ने अभियान की महत्वपूर्ण तारीखों की जानकारी देते हुए बताया कि मतदाताओं की सुविधा के लिए इस बार साल 2003 की मतदाता सूची को मौजूदा सूची से जोड़ा गया है और बीएलओ संपर्क के लिए तीन बार घर जाएंगे। मतदाता सूची का पूरा शेड्यूल जारी राजनीतिक दलों से ‘बीएलए-2’ नियुक्त करने की अपील राहुल ने बैठक में मौजूद सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) जल्द से जल्द नियुक्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विशेष गहन सत्यापन (SIR) के हर चरण में राजनीतिक दलों का सहयोग लिया जाएगा ताकि प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे और कोई भी योग्य नागरिक वोट के अधिकार से वंचित न रहे। बैठक में कई प्रमुख नेता और अधिकारी रहे मौजूद इस अहम समीक्षा बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। प्रशासन की ओर से तहसीलदार इलेक्शन्स इंदरजीत सिंह और इलेक्शन कानूनगो दिलबाग सिंह मौजूद रहे। वहीं राजनीतिक दलों से कांग्रेस के बरकत सिंह वोहरा, आम आदमी पार्टी (AAP) के तरसेम सिंह, मंदीप सिंह व मनजीत सिंह रंधावा और शिरोमणि अकाली दल (SAD) के गुरभेज सिंह व संजीव ने हिस्सा लिया और प्रशासन को इस अभियान में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिया।
Source link

