तरनतारन के ASI गुरमीत सिंह जिंदगी की जंग हारे: गोलीकांड के 7 दिन बाद तोड़ा दम; ड्यूटी के समय खुद को मारी थी गोली – Amritsar News
तरनतारन के पट्टी कोर्ट कॉम्प्लेक्स में ड्यूटी के दौरान खुद को गोली मारने वाले एएसआई गुरमीत सिंह ने सात दिन तक जिंदगी और मौत की जंग लड़ने के बाद दम तोड़ दिया। उनकी मौत से पंजाब पुलिस महकमे में शोक की लहर है। जानकारी के मुताबिक एएसआई गुरमीत सिंह पट्टी कोर्ट कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर-2 पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। 15 जून की सुबह करीब 10 बजे उन्होंने अपने साथी पुलिस कर्मी से पानी मांगा। पानी पीने के कुछ ही क्षण बाद उन्होंने अपनी सर्विस रिवॉल्वर निकाली और खुद को गोली मारने की कोशिश की। हालांकि ट्रिगर दबाते समय रिवॉल्वर फिसल गई, जिससे गोली कनपटी की बजाय उनके जबड़े के पास जा लगी। अमृतसर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था इलाज गोली लगते ही मौके पर अफरातफरी मच गई। साथी पुलिस कर्मियों ने तुरंत घायल एएसआई को उपचार के लिए अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की टीम लगातार उनका इलाज कर रही थी। लेकिन गंभीर चोटों के कारण सात दिन बाद मंगलवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। 24 जून को कल होगा संस्कार एएसआई गुरमीत सिंह पहले तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर की सुरक्षा टीम में भी तैनात रह चुके थे और पिछले कुछ समय से सब-डिवीजन पट्टी में अपनी सेवाएं दे रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार ASI गुरमीत सिंह का अंतिम संस्कार 24 जून को उनके पैतृक गांव सैदपुर में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।
Source link

