मोगा पुलिस ने हेरोइन, नशीली गोलियां, शराब जब्त की: 8 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग गांवों से दबोचे तस्कर,NDPS और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज – Moga News

मोगा पुलिस ने हेरोइन, नशीली गोलियां, शराब जब्त की:  8 आरोपी गिरफ्तार, अलग-अलग गांवों से दबोचे तस्कर,NDPS और एक्साइज एक्ट के तहत केस दर्ज – Moga News




मोगा पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन, नशीली गोलियां और अवैध शराब के साथ आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने धूड़कोट रणसिंह गांव से चरणजीत सिंह और जसपाल सिंह उर्फ चीना को 20 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़ा। वहीं, थाना सदर पुलिस ने ढुड्डीके गांव के अरशदीप सिंह उर्फ अरस को 8 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। 1250 नशीली गोलियां और अवैध शराब बरामद नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना बधनी कलां की पुलिस ने राऊके कलां गांव के लखवीर सिंह उर्फ लखी और गुरदीप सिंह उर्फ लूथरा को 1100 नशीली गोलियों के साथ दबोचा। इसी तरह, थाना धर्मकोट पुलिस ने अजे सिंह और लखवीर सिंह उर्फ लखा को 150 नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया। इसके अलावा, थाना बाघा पुराना की पुलिस ने कोटला मेहर सिंह वाला गांव के गुरभेज सिंह उर्फ भेजा को 10 बोतल अवैध शराब के साथ पकड़ा, जिसके खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एक हफ्ते में 9 मामले दर्ज, 10 आरोपी काबू: एसएसपी सरताज सिंह चहल मोगा जिले के एसएसपी सरताज सिंह चहल ने बताया कि पुलिस ने 17 से 23 जून के बीच नशा विरोधी अभियान के तहत कुल 9 मामले दर्ज कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरे हफ्ते के दौरान पुलिस ने 65 ग्राम हेरोइन और 84 बोतल शराब बरामद की है। इसके साथ ही, पुलिस ने लूटपाट करने वाले एक आरोपी को मोबाइल सहित काबू किया है, जबकि दो भगोड़े अपराधियों (जगजीत सिंह उर्फ गोरा और गुरमेल सिंह उर्फ काकू) को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया है। नशा मुक्ति और जन जागरूकता पर विशेष जोर एसएसपी चहल ने जानकारी दी कि इस अभियान के दौरान केवल गिरफ्तारियां ही नहीं की गईं, बल्कि नशे की दलदल में फंसे 5 व्यक्तियों को इलाज के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, पुलिस ने गोधेवाला स्टेडियम, नेचर पार्क मोगा, चड़िक और डगरू सहित 9 गांवों और शहरों में आम जनता के साथ विशेष बैठकें कीं। इन बैठकों में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। एसएसपी ने जनता से अपील की है कि वे नशा तस्करों की सूचना पुलिस को देकर इस सामाजिक बुराई को खत्म करने में मदद करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *