मोहाली में उधार शराब न देने पर सेल्समैन से मारपीट: शोर मचाने पर लोग जुटे तो भागे आरोपी, दो नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों पर केस – Mohali News

मोहाली में उधार शराब न देने पर सेल्समैन से मारपीट:  शोर मचाने पर लोग जुटे तो भागे आरोपी, दो नामजद सहित 5-6 अज्ञात लोगों पर केस – Mohali News




मोहाली के गांव भागसी में देसी-अंग्रेजी शराब के ठेके पर उधार शराब न देने को लेकर सेल्समैन के साथ मारपीट का एक मामला सामने आया है। ठेके पर कार्यरत सेल्समैन नीतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 21 जून की रात करीब 10:30 बजे कुछ युवक दुकान पर आए थे। उन युवकों ने नीतीश से उधार शराब की मांग की, लेकिन जब नीतीश ने उधार देने से साफ इनकार कर दिया, तो वे भड़क गए। आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर नीतीश को घेरकर बुरी तरह पीट दिया। जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी पीड़ित सेल्समैन ने बताया कि जब उसने खुद को घिरता देख शोर मचाना शुरू किया, तो आस-पास के लोगों को इकट्ठा होता देख आरोपी सहम गए। हालांकि, मौके से भागने से पहले वे नीतीश को जान से मारने की गंभीर धमकियां देकर फरार हो गए। पीड़ित ने तुरंत इस पूरी घटना की सूचना पुलिस और ठेके के मालिकों को दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी इस मामले की जांच कर रहे एएसआई (ASI) परमजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित नीतीश कुमार के बयानों के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पुलिस ने गांव भुखड़ी के रहने वाले गौरव उर्फ गोरा, गांव भागसी के निवासी प्रिंस उर्फ कीतू और उनके साथ आए 5-6 अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नामजद और अज्ञात आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *