टोलकर्मी का सिर फोड़ने का VIDEO: नशे में धुत हिमाचल के युवकों ने रोड पर गिराकर कड़ा मारा, लोग बचाने आए तो कार में भागे – Jalandhar News

टोलकर्मी का सिर फोड़ने का VIDEO:  नशे में धुत हिमाचल के युवकों ने रोड पर गिराकर कड़ा मारा, लोग बचाने आए तो कार में भागे – Jalandhar News




देहरादून में हिमाचल की कार से आए नशे की हालत में युवकों ने टोल कर्मी की बीच रोड पर पिटाई कर दी, जिसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में दिखता है कि टाटा नेक्सॉन कार से आए 5 लड़के और 1 लड़की गाड़ी से उतरते हैं और गाली देते हुए टोल कर्मी को मारने के लिए दौड़ते हैं। उनमें से एक युवक टोल कर्मी को धक्का देता है और उसे बीच रोड पर गिरा देता है। इसके बाद दूसरा युवक बड़े कड़े से उसके सिर पर हमला कर देता है। इसी बीच राहगीर टोल कर्मी को बचाने के लिए दौड़ते हैं, तो हिमाचल की गाड़ी से आए युवक टोल कर्मी अधमरा छोड़कर वहां से भाग जाते हैं। ये सभी लोग हिमाचल के पांवटा साहिब से आए थे। देहरादून के एसपी ग्रामीण पंकज गैरोला ने बताया कि मामला शनिवार रात का है, जिस पर अब शिकायत मिली है। पुलिस जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना धर्मावाला पुलिस स्टेशन से 100 मीटर की दूरी की है। पहले देखिए तस्वीरें… सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *