लुधियाना में हादसा: तेज रफ्तार ट्राले ने बुजुर्ग को कुचला; पटवारी से मिलने निकले थे, – Ludhiana News
लुधियाना के थाना फोकल प्वाइंट मेट्रो रोड पर हादसा सामने आया। यहां गोल मार्केट के पास सेठी आइसक्रीम के कट पर एक तेज रफ्तार ट्राले ने एक्टिवा सवार बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बुजुर्ग सीधे ट्राले के भारी-भरकम टायरों के नीचे आ गए और उन्होंने मौके पर ही तड़पकर दम तोड़ दिया। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल: शाम को ठीक-ठाक घर से निकले थे. मृतक की पहचान 60 वर्षीय जय प्रकाश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही घर में चीख-पुकार मची हुई है। जय प्रकाश की पत्नी ने रोते-बिलखते हुए बताया कि शाम को वे बिल्कुल ठीक-ठाक घर से यह कहकर निकले थे कि किसी जरूरी काम के सिलसिले में पटवारी से मिलने जा रहे हैं। परिवार उनके सुरक्षित लौटने का इंतजार कर रहा था लेकिन तभी अचानक फोन की घंटी बजी और दूसरी तरफ से हादसे की खबर आई। मामले की जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी सुरिंदर सिंह ने बताया कि यह हादसा सोमवार शाम करीब 7:10 बजे का है। जय प्रकाश अपनी एक्टिवा (नंबर PB10-GM-8618) पर सवार होकर जा रहे थे। सेठी आइसक्रीम के नजदीक कट पर अचानक एक बड़े ट्राले और उनकी एक्टिवा की टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बुजुर्ग अपना संतुलन खो बैठे और सीधे मौत बनकर दौड़ रहे ट्राले के टायरों की चपेट में आ गए। मोर्चरी में रखवाया गया शव हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। पुलिस ने खून से लथपथ शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल लुधियाना की मोर्चरी में रखवा दिया है। मंगलवार को परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया जाएगा।
Source link

