जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक के पास सड़क हादस: नशे में धुत चालक ने गलत साइड से मारी टक्कर,2 घायल, पुलिस जांच शुरु – Jalandhar News
जालंधर में श्री गुरु रविदास चौक के पास देर रात दो गाड़ियों के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक इनोवा और दूसरी स्कोडा गाड़ी के बीच इतनी जोरदार टक्कर हुई कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में इनोवा सवार दो लोगों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दूसरी गाड़ी का चालक अत्यधिक शराब के नशे में था और गलत साइड से आ रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है और पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को खंगाला जा रहा है। घटना के समय मौके पर मौजूद एक चश्मदीद ने बताया कि वे लोग मैब्रो चौक से श्री रविदास चौक की तरफ जा रहे थे। इस रोड पर प्रशासन द्वारा एक बड़ा कट बनाया गया है, जहां से गाड़ियां अपनी सही लेन में आती हैं। लेकिन सड़क पर किसी भी तरह का कोई दिशा-निर्देश या सूचना बोर्ड न लगे होने के कारण अक्सर लोगों को सही रास्ते का अंदाजा नहीं मिल पाता है।
स्कोडा गाड़ी का चालक शराब के नशे में था
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि प्रशासन की इस लापरवाही के बीच, सामने से आ रही स्कोडा गाड़ी का चालक अत्यधिक शराब के नशे में धुत था। वह गलत दिशा (रॉन्ग साइड) से बहुत तेज रफ्तार में गाड़ी चलाकर आ रहा था। शराब का नशा इतना ज्यादा था कि एक्सीडेंट के बाद जैसे ही वह युवक गाड़ी से बाहर निकला, वह सीधे जमीन पर गिर पड़ा और खुद को संभालने की स्थिति में भी नहीं था।
इनोवा गाड़ी में सवार दो युवकों को गंभीर चोटें लगी इस हादसे में इनोवा गाड़ी में सवार दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। टक्कर के कारण दोनों युवकों के सिर फट गए और काफी खून बह गया। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद वे किसी तरह हिम्मत करके गाड़ी से बाहर निकले। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ियों के एयरबैग तक खुल गए, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया।
पुलिस ने एक लोगों को किया गिरफ्तार घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 के ड्यूटी ऑफिसर नरेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्कोडा गाड़ी के चालक, जिसकी पहचान दीपक कंडा (निवासी अमीरपुर, नकोदर) के रूप में हुई है, उनको हिरासत में ले लिया गया है और थाने लाया गया है। पुलिस CCTV कैमरे खंगाल पुलिस का कहना है कि यह हादसा जहां हुआ है, ठीक उसके सामने एक पेट्रोल पंप स्थित है। पेट्रोल पंप के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, जिनकी फुटेज को सुबह खंगाला जाएगा। कैमरों की रिकॉर्डिंग से साफ हो जाएगा कि गलती किस गाड़ी की थी और हादसा किस वजह से हुआ। पुलिस ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया है कि कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Source link

