पठानकोट में सरकारी वाटर वर्क्स से मोटर, केबल चोरी: सुजानपुर के वार्ड 2 में वारदात, 40 हजार का नुकसान, पहले भी हो चुकी वारदातें – Pathankot News

पठानकोट में सरकारी वाटर वर्क्स से मोटर, केबल चोरी:  सुजानपुर के वार्ड 2 में वारदात, 40 हजार का नुकसान, पहले भी हो चुकी वारदातें – Pathankot News




सुजानपुर वार्ड नंबर 2 स्थित सरकारी वाटर वर्क्स परिसर में बीती रात अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने परिसर का ताला तोड़कर वहां लगी मोटर, कीमती केबल और दवाओं के छिड़काव में इस्तेमाल होने वाला पैनल ट्रे चुरा लिया। घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे।
वाटर वर्क्स के कर्मचारी रवि कुमार ने बताया कि जब वे सुबह रोजाना की तरह पानी की सप्लाई छोड़ने के लिए परिसर पहुंचे, तो उन्होंने मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखने पर पता चला कि वहां से लगभग 15-20 मीटर लंबी मोटी केबल, एक छोटी पानी की मोटर और पानी में दवाएं मिलाने वाले पैनल की पूरी ट्रे गायब थी।
पहले भी चोर दे चुके वारदात को अंजाम
रवि कुमार के अनुसार, इस चोरी से विभाग और प्रशासन को करीब 30 से 40 हजार रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। कर्मचारी रवि कुमार ने चिंता जताते हुए बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी वाटर वर्क्स की बड़ी पानी की टंकी के पास लगे लोहे की ग्रिल को तोड़ा गया था, जिसकी सूचना उन्होंने अपने उच्च अधिकारियों को दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इलाके में सक्रिय नशेड़ी अपनी लत को पूरा करने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।
सीसीटीवी में कैद हुए चोर
घटना की जानकारी मिलने पर वाटर वर्क्स के अन्य कर्मचारी साहिल ने बताया कि उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की है। फुटेज में रात करीब पौने 12 बजे कुछ स्थानीय लड़के वहां बैठे दिखाई दे रहे हैं। साहिल का मानना है कि इस वारदात के पीछे किसी स्थानीय व्यक्ति का हाथ हो सकता है।
पुुलिस को दी जाएगी शिकायत
वारदात के बाद मामले की शिकायत विभागीय इंचार्ज के माध्यम से पुलिस में दर्ज कराई जा रही है। पीड़ितों और स्थानीय निवासियों ने पुलिस प्रशासन से गुहार लगाई है कि इलाके में बढ़ रही चोरी और नशे की वारदातों पर तुरंत लगाम लगाई जाए। उन्होंने मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी किसी बड़ी वारदात को दोबारा होने से रोका जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *