जालंधर में पीएम मोदी के दौरे से रूट डायर्वट आज: वैकल्पिक मार्गों का करे प्रयोग, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह रूट – Jalandhar News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जालंधर आगमन को देखते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कमर कस ली है। पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह (IPS) के नेतृत्व और एडीसीपी ट्रैफिक गुरबाज सिंह व एसीपी ट्रैफिक अजय सिंह की देखरेख में शहर के प्रवेश, निकास और आंतरिक मार्गों पर विशेष डायवर्जन प्लान लागू किया गया है ताकि सुरक्षा के साथ-साथ आम जनता को भी असुविधा न हो। भारी वाहनों के लिए डाइवर्ट किए गए रूट लुधियाना से श्री अमृतसर साहिब की तरफ जाने वाले कंटेनर, ट्रक और टिप्पर जैसे भारी वाणिज्यिक वाहनों को फगवाड़ा सतनामपुरा, जंडियाला, नकोदर, कपूरथला और सुभानपुर के रास्ते भेजा जाएगा। वहीं, लुधियाना से होशियारपुर या पठानकोट जाने वाले भारी वाहनों को चंडीगढ़ बाईपास (कोनिका रिसॉर्ट के पास), मेहटियाना, होशियारपुर और दसूहा से होकर गुजरना होगा। मोगा से पठानकोट की तरफ जाने वाले भारी वाहनों को नकोदर, कपूरथला, सुभानपुर, नडाला और टांडा के रास्ते डाइवर्ट किया गया है।
बसों के संचालन के लिए नए मार्ग जालंधर से श्री अमृतसर साहिब जाने वाली सभी बसें कपूरथला और सुभानपुर के रास्ते अपना सफर तय करेंगी। होशियारपुर रूट की सभी बसों को नकोदर चौक, कपूरथला चौक, वेरका मिल्क प्लांट, पठानकोट चौक, किशनगढ़ और आदमपुर के रास्ते भेजा जाएगा। लुधियाना जाने वाली बसें समरा चौक, 66 फीट रोड जमशेर, जीएनए चौक, हवेली और फगवाड़ा के रास्ते चलेंगी। पठानकोट से जालंधर आने वाली बसें पठानकोट चौक, मकसूदां चौक, वर्कशॉप चौक, कपूरथला चौक और नकोदर चौक रूट का पालन करेंगी। शहर का आंतरिक ट्रैफिक और लोकल डायवर्जन स्थानीय जनता की सुविधा के लिए शहर के भीतर 31 प्रमुख कट और चौकों पर डायवर्जन लगाया गया है। मैकडॉनल्ड्स कट और जीएनए चौक से आने वाले ट्रैफिक को दीप नगर, दशहरा ग्राउंड और डिफेंस कॉलोनी की तरफ डाइवर्ट किया जाएगा। चूगिट्टी अंडरब्रिज और चूगिट्टी बीबीएमबी कॉलोनी के पास से गुजरने वाला ट्रैफिक गुरु नानकपुरा क्रॉसिंग, लाडोवाली रोड होते हुए बस स्टैंड पहुंचेगा। लामा पिंड चौक से वाहनों को मकसूदां और सुभानपुर की तरफ भेजा जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों से धैर्य रखने और ट्रैफिक पुलिस कर्मियों का सहयोग करने की अपील की है। इसके अलावा पीएम मोदी को लेकर जालंधर ग्रामीण पुलिस द्वारा शुक्रवार, 17 जुलाई, 2026 को प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक विशेष ट्रैफिक डायवर्जन योजना लागू की गई है। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने, यातायात को सुचारु बनाए रखने तथा आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं।
ट्रैफिक डायवर्जन
दसूहा, टांडा, होशियारपुर, फगवाड़ा, नकोदर, कला संघियां, कपूरथला तथा सुभानपुर से जालंधर आने वाले सामान्य यातायात को ट्रैफिक डायवर्जन मानचित्र में हरे रंग से दर्शाए गए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा। जनता के लिए सलाह
आम जनता से अनुरोध है किया गया है कि ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करें। निर्धारित डायवर्जन मार्गों का उपयोग करें। ये ट्रैफिक रुट शुक्रवार, 17 जुलाई, 2026 को प्रातः 8:00 बजे से शाम 8:00 बजे तक संभावित देरी से बचने के लिए है।
Source link

