जालंधर में नौजवान पर पिस्तौल से हमले की कोशिश: पीड़ित ने बहादुरी दिखाकर छीना हथियार, 1 साल पहले हुई मारपीट की रंजिश में वारदात – Jalandhar News

जालंधर में नौजवान पर पिस्तौल से हमले की कोशिश:  पीड़ित ने बहादुरी दिखाकर छीना हथियार, 1 साल पहले हुई मारपीट की रंजिश में वारदात – Jalandhar News




जालंधर के थाना सूर्य एंक्लेव के अंतर्गत आने वाले लद्देवाली इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक नौजवान पर पिस्तौल से जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि, पीड़ित युवक ने ऐन वक्त पर गजब की बहादुरी और सूझबूझ दिखाई, जिससे उसकी जान बच गई और एक बड़ा हादसा होने से टल गया। युवक ने हमलावर को दबोचकर उसके हाथ से पिस्तौल छीन ली। घटना के बाद से ही आरोपी युवक मौके से फरार है और पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एक साल पुराना है पूरा विवाद
मामले की जानकारी देते हुए पीड़ित शिवम ने बताया कि उसका करीब एक साल पहले कुछ स्थानीय नौजवानों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था और दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हो गया था। लेकिन आरोपी मन में अभी भी रंजिश रखे हुए हैं। लद्देवाली में रास्ते में घेरा
शिवम के मुताबिक, बीते दिन जब वह लद्देवाली इलाके से गुजर रहा था, तभी अचानक 4 नौजवानों ने उसका रास्ता रोक लिया। इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, आरोपियों ने उस पर पिस्तौल तान दी और हमला करने की कोशिश की। लेकिन शिवम घबराया नहीं और उसने हमलावर का मुकाबला करते हुए उसे काबू कर लिया और उसके कब्जे से पिस्तौल छीन ली।
50 हजार रुपये में हुआ था राजीनामा
वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित के पिता सोहन लाल भी सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि उक्त नौजवानों के साथ उनके बेटे का पुराना विवाद चल रहा था। इस विवाद को पूरी तरह सुलझाने के लिए पहले दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई थी और 50 हजार रुपये के लेनदेन के साथ राजीनामा (समझौता) भी हो गया था। हमले से पहले की गई थी रेकी
सोहन लाल ने आरोप लगाया कि समझौते के बावजूद बीते दिन 3 नौजवान उनके घर के बाहर आए थे। उन लोगों ने बाकायदा गली में उनके बेटे की रेकी (निगरानी) की थी। इसके बाद जब उनका बेटा घर से बाहर निकला, तो आरोपियों ने पहले घटनास्थल पर खाली चक्कर काटे और माहौल भांपने के बाद पिस्तौल निकालकर उसे डराने और हमला करने की कोशिश की। हमलावर का चाचा ले गया पिस्तौल हैरानी की बात यह है कि घटना के बाद जहां आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, वहीं मौके पर बरामद हुई पिस्तौल को आरोपी का चाचा अपने साथ वापस ले गया। शिवम के पिता ने बताया कि वह नगर निगम में सफाई कर्मचारी के रूप में काम करते हैं। इस जानलेवा हमले के बाद से उनका पूरा परिवार बेहद डरा हुआ है और उन्हें अपनी जान का खतरा सता रहा है। रोहित और नोवित पर रेकी का आरोप, पुलिस की छापेमारी जारी
पीड़ित परिवार का सीधा आरोप है कि उनके बेटे की रेकी करने की सटीक सूचना भगवान वाल्मीकि मोहल्ला के रहने वाले रोहित नाम के युवक ने हमलावरों को दी थी। इसके अलावा, इस पूरी वारदात में नोवित नामक एक अन्य नौजवान भी मुख्य रूप से शामिल है। घटना के संबंध में सूर्य एंक्लेव थाने की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है और फरार नौजवानों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार उनके संभावित ठिकानों पर दबिश (छापेमारी) दे रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *