जालंधर में गुरु श्री अर्जुन देव के विवाह पर समारोह: पंज प्यारों की अगुवाई में निकला ​नगर ​कीर्तन, जगह-जगह छबील और लंगर लगाया – Nakodar News

जालंधर में गुरु श्री अर्जुन देव के विवाह पर समारोह:  पंज प्यारों की अगुवाई में निकला ​नगर ​कीर्तन, जगह-जगह छबील और लंगर लगाया – Nakodar News




नकोदर के बिलगा में श्री गुरु अर्जन देव जी के विवाह के अवसर पर एक भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। पंज प्यारों की अगुवाई में निकले इस नगर कीर्तन में हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। यह नगर कीर्तन श्री गुरु अर्जन देव गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर गांव की सात पट्टियों की परिक्रमा करते हुए वापस गुरुद्वारे पर समाप्त हुआ। इस दौरान रागी जत्थेबंदियों ने गुरु जी के धार्मिक शब्दों का गायन कर संगत को निहाल किया। नगर कीर्तन के मार्ग में जगह-जगह गुरु के भक्तों और सेवादारों द्वारा फल, मिठाइयों और मीठे ठंडे पानी की छबील का लंगर लगाया गया। दूर-दूर से आई संगतों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर हरदीप सिंह हिपा के ट्रेनिंग कैंप द्वारा एक निःशुल्क पगड़ी बांधने का कैंप भी लगाया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बड़ों तक ने पगड़ी बांधने की प्रेरणा ली। श्री गुरु अर्जन देव जी गुरुद्वारा साहिब मैनेजमेंट कमेटी ने नगर कीर्तन में समर्पित लंगर सेवादारों को सरोपे पहनाकर सम्मानित किया। इस आयोजन में मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य, नगर पंचायत बिलगा के प्रेसिडेंट, पार्षद और बड़ी संख्या में संगतें मौजूद रहीं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *