जालंधरः भोगपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत: दो कारों की टक्कर में 2 साल के बच्चे, फौजी दंपति समेत एक महिला की जान गई – Jalandhar News

जालंधरः भोगपुर में भीषण सड़क हादसा, 4 लोगों की मौत:  दो कारों की टक्कर में 2 साल के बच्चे, फौजी दंपति समेत एक महिला की जान गई – Jalandhar News




जालंधर के भोगपुर में जम्मू नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। यह दुर्घटना दो कारों की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई, जिसमें एक 2 वर्षीय बच्चा, एक फौजी, उनकी पत्नी और एक अन्य महिला शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, मृतक परिवार श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। किशनगढ़ के पास डिवाइडर पार करते समय उनकी कार की दूसरी गाड़ी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने शवों को कब्जे में जांच शुरू की
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार को हादसे का मुख्य कारण बताया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *