जगराओं के फौजी सिकंदर सिंह का दिल्ली में निधन: ड्यूटी के दौरान अचानक हुआ हार्ट अटैक, सैन्य सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार – Jagraon News

जगराओं के फौजी सिकंदर सिंह का दिल्ली में निधन:  ड्यूटी के दौरान अचानक हुआ हार्ट अटैक, सैन्य सम्मान के साथ आज होगा अंतिम संस्कार – Jagraon News




लुधियाना जिले में जगराओं के पास स्थित गांव गगड़ा के रहने वाले भारतीय सेना के जवान नायक टी.एस. सिकंदर सिंह (33 वर्ष) का दिल्ली में ड्यूटी के दौरान अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। जांबाज सैनिक के असामयिक निधन की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो मासूम बेटियों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार उनका शव आज सुबह दिल्ली से उनके पैतृक गांव पहुंचेगा और उसके बाद पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। परिजनों के मुताबिक अंतिम संस्कार का समय सुबह दस बजे रखा गया है। वह भारतीय सेना की 5 सिख लाइट इन्फैंट्री (5 Sikh LI) में तैनात थे। सिकंदर सिंह ने 16 साल देश की सेवा की करीब 16 वर्ष पहले सिकंदर सिंह एक बेहद साधारण मजदूर परिवार से निकलकर भारतीय सेना भर्ती हुआ। घर की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। कठिन परिस्थितियों और अभावों का सामना करते हुए उन्होंने सेना में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। अपनी यूनिट और साथियों के बीच वह अपने सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे सिकंदर सिकंदर सिंह अपने परिवार के मुख्य स्तंभ थे और कम उम्र से ही उन्होंने बड़ी जिम्मेदारियां संभाल ली थीं। तीन भाइयों में सबसे बड़े होने के नाते सिकंदर सिंह ने बहुत ही कम उम्र में पूरे परिवार को आर्थिक और मानसिक संबल दिया था। पिता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर उन्होंने घर की जिम्मेदारियों को उठाया। मासूम बेटियों के सिर से उठा साया करीब पांच वर्ष पहले ही सिकंदर सिंह का विवाह हुआ था। हंसता-खेलता परिवार अभी खुशियों की नई शुरुआत ही कर रहा था कि अचानक आए इस वज्रपात ने सब कुछ उजाड़ दिया। सिकंदर सिंह के अचानक चले जाने से उनकी पत्नी का सुहाग उजड़ गया है। वहीं, उनकी दो बेहद मासूम बेटियां हैं जिनके सिर से पिता का साया चले गया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *