चंडीगढ़ प्रशासन को मिला एक और अधिकारी: दानिक्स अफसर डॉ. अतुल ढाकणे की एंट्री, IFS सत्येंद्र मौर्य बने नए डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट – Chandigarh News
चंडीगढ़ प्रशासन के प्रशासनिक ढांचे में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। केंद्रीय सेवाओं के अधिकारियों की बढ़ती मौजूदगी के बीच केंद्र सरकार ने 2023 बैच के दानिक्स (DANICS) कैडर के अधिकारी डॉ. अतुल निवृत्तीराव ढाकणे का तबादला चंडीगढ़ प्रशासन में कर दिया है। मूल रूप से महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले डॉ. अतुल ढाकणे की चंडीगढ़ में यह पहली पोस्टिंग है। चंडीगढ़ में अब 5 हुए दानिक्स अधिकारी डॉ. अतुल ढाकणे के पदभार संभालते ही चंडीगढ़ प्रशासन में दानिक्स कैडर के अधिकारियों की कुल संख्या बढ़कर अब 5 हो गई है। प्रशासन को मजबूती देने के लिए यह टीम अब और बड़ी हो गई है। इसमें अखिल कुमार,अमित कुमार, नवीन रत्तू और खुशप्रीत कौर शामिल है। IFS सत्येंद्र मौर्य बने नए DCF, जम्मू-कश्मीर से चंडीगढ़ ट्रांसफर इसी के साथ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक और बड़ा आदेश जारी करते हुए वर्ष 2020 बैच के AGMUT कैडर के IFS अधिकारी सत्येंद्र मौर्य को चंडीगढ़ प्रशासन में नियुक्त किया है। उन्हें यहाँ डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (DCF) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सत्येंद्र मौर्य इससे पहले जम्मू-कश्मीर में डीसीएफ के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इसलिए खाली था DCF का पद चंडीगढ़ में डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (DCF) का यह पद पिछले कुछ समय से खाली चल रहा था। दरअसल, पूर्व डीसीएफ नवनीत श्रीवास्तव को आईडीएफसी (IDFC) बैंक ऋण घोटाला मामले में पहले निलंबित किया गया था और बाद में सीबीआई (CBI) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इस हाई-प्रोफाइल विवाद के बाद से ही विभाग को नए मुखिया की तलाश थी, जो अब सत्येंद्र मौर्य के रूप में पूरी हो गई है।
Source link

