गाड़ियां हटाने को कहने पर पंचायत सदस्यों पर हमला – Amritsar News

गाड़ियां हटाने को कहने पर पंचायत सदस्यों पर हमला – Amritsar News



अमृतसर| ब्यास थाना की पुलिस ने सड़क पर लगे जाम को खुलवाने का प्रयास कर रहे पंचायत सदस्यों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में चार नामजद और 4-5 अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह वारदात 20 जून की शाम करीब 5:30 बजे की है, जिस संबंध में पुलिस ने 9 जुलाई को मुकदमा दर्ज किया। आरोपियों की पहचान स्माइल निवासी छज्ज बन्न कॉलोनी, ब्यास, सैम, जिंदर और जोन सभी निवासी महितपुर के रूप में हुई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस को दी शिकायत में गांव ढोले नंगल निवासी पंचायत सदस्य हरप्रीत सिंह (30) ने बताया कि वह 20 जून की शाम अपने साथी व पंचायत सदस्य गुरप्रीत सिंह के साथ कार में ब्यास से अपने गांव जा रहे थे। जब वे बाबा सावन सिंह नगर में निप्पी क्लॉथ हाउस के पास पहुंचे, तो वहां सड़क के बीचोबीच बारात की 2-3 गाड़ियां बेतरतीब खड़ी थीं, जिससे लंबा जाम लगा हुआ था। जब दोनों ने ट्रैफिक सुचारू करने के लिए गाड़ियां साइड करने को कहा, तो आरोपी भड़क गए। आरोपी जिंदर के ललकारने पर स्माइल ने दातर से हरप्रीत के सिर पर वार कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *