आज, कल मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप : सरबजोत – Amritsar News

आज, कल मतदान केंद्रों पर लगेंगे कैंप : सरबजोत – Amritsar News




अमृतसर | आप शहरी के जिला प्रधान तथा पंजाब वाटर सप्लाई एवं सीवरेज बोर्ड के डायरेक्टर सरबजोत सिंह धंजल ने सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से चलाए जा रहे एसआईआर अभियान के तहत 11 और 12 जुलाई को आयोजित विशेष कैंपों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपने मतदाता विवरण का सत्यापन करवाएं और निर्धारित गणना फॉर्म अवश्य जमा करें। धंजल ने बताया कि दोनों दिन सुबह 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक सभी मतदान केंद्रों पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। वे मतदाताओं को गणना फॉर्म भरने, मतदाता सूची में दर्ज विवरण की जांच करने तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ फॉर्म जमा करवाने में हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन मतदाताओं के नाम पहले से मतदाता सूची में दर्ज हैं, वे भी अपने विवरण की पुष्टि और आवश्यक संशोधन के लिए गणना फॉर्म अवश्य भरें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *