ढाई महीने से पत्नी-बच्चों की तलाश में भटक रहा कारपेंटर: लुधियाना से बेटी-बेटे को लेकर निकली पत्नी; शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने थमाई DDR – Ludhiana News
लुधियाना के फुल्लांवाल में कारपेंटर की पत्नी अपने 2 बच्चों को लेकर घर से चली गई। पत्नी वापस नहीं लौटी और कारपेंटर करीब ढ़ाई महीने से अपनी पत्नी बलजीत कौर और 2 बच्चों की तलाश में दर-दर भटक रहा है। अमृतपाल परिवार के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो पुलिस ने DDR काटकर थमा दी। डीडीआर काटे ढाई महीने से ज्यादा का वक्त हो गया लेकिन पुलिस ने अभी तक उसकी पत्नी व बच्चों को ढूंढने के लिए कुछ नहीं किया। अमृतपाल पुलिस से परिवार की तलाश करने व एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाता रहा, लेकिन थाने में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इसके बाद अमृतपाल पुलिस कमिश्नर के पास पेश हुआ। कमिश्नर के आदेश पर अब जाकर एफआईआर दर्ज हुई। अमृतपाल का आरोप है कि पुलिस को मोबाइल नंबर भी दिया है, लेकिन अभी तक उसकी कॉल डिटेल तक नहीं निकलवाई। उसे शक है कि उसकी पत्नी व बच्चों को किसी ने नाजायज तरीके अपने कब्जे में रखा है। शादी से लेकर पत्नी के घर से निकलने तक की कहानी सिलसिलेवार जानिए… घटना वाले दिन ही थाने पहुंचा, लेकिन FIR नहीं हुई अमृतपाल का कहना है कि पत्नी और बच्चों के गायब होने की जानकारी मिलते ही वह उसी शाम थाना सदर पहुंच गया था। उसने पुलिस को पूरी घटना बताई और शिकायत दी, ताकि तत्काल तलाश शुरू हो सके। उसका आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बजाय उसे इंतजार करने को कहा। एक-दो दिन बाद केवल डीडीआर दर्ज कर दी गई। इसके बाद वह लगातार थाना सदर के चक्कर लगाता रहा, लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की गई। पीड़ित का कहना है कि यदि पुलिस शुरुआत में ही मोबाइल लोकेशन, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर देती तो शायद परिवार का जल्द पता लगाया जा सकता था। कमिश्नर के पास पहुंचने के बाद हुई एफआईआर लगातार डेढ़ महीने से अधिक समय तक कार्रवाई न होने पर अमितपाल सिंह 8 जून को पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी और बताया कि थाना स्तर पर उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। कमिश्नर के आदेश पर आखिरकार 8 जुलाई को थाना सदर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 127(6) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली।
Source link

