गंदे पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप: गुरदासपुर में घर में घुसकर हमला, पिता-पुत्र घायल; वारदात CCTV में कैद – Batala News

गंदे पानी के विवाद ने लिया हिंसक रूप:  गुरदासपुर में घर में घुसकर हमला, पिता-पुत्र घायल; वारदात CCTV में कैद – Batala News




गुरदासपुर में गली में गंदे पानी की सफाई को लेकर हुए मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी परिवार ने दो अज्ञात लोगों को साथ लेकर एक परिवार के घर में घुसकर धारदार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में 17 वर्षीय युवक और उसके पिता नवीन कुमार घायल हो गए। घायल नवीन कुमार और उनकी पत्नी रेनू ने बताया कि कुछ दिन पहले गली में सीवरेज की सफाई के बाद जमा पानी को लेकर पड़ोसियों से मामूली कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन बीती रात पड़ोसी परिवार दो अज्ञात लोगों को साथ लेकर उनके घर पहुंचा और हमला कर दिया। पीड़ित परिवार बोला- हमलावर पहले घर के अंदर घुसे पीड़ित परिवार का आरोप है कि हमलावर पहले घर के अंदर घुसे, मारपीट की और घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद नवीन कुमार और उनके 17 वर्षीय बेटे को घसीटकर बाहर गली में ले आए, जहां उनकी बेरहमी से पिटाई की गई। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। थाना सिटी के एसएचओ दविंदर प्रकाश ने फोन पर बताया कि पीड़ित परिवार के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि मेडिकल रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *