फरीदकोट में अघोषित बिजली कटौती पर किसानों का धरना: धान फसल सूखने की दी चेतावनी; सरकार के दावों पर उठाए सवाल – Faridkot News

फरीदकोट में अघोषित बिजली कटौती पर किसानों का धरना:  धान फसल सूखने की दी चेतावनी; सरकार के दावों पर उठाए सवाल – Faridkot News




फरीदकोट में किरती किसान यूनियन ने सादिक बिजली ग्रिड के बाहर अघोषित बिजली कटौती के विरोध में धरना दिया और सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली आपूर्ति में जल्द सुधार नहीं किया गया तो वे तीखा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। धरने का नेतृत्व कर रहे किरती किसान यूनियन के प्रदेश स्तरीय नेता रजिंदर सिंह दीप सिंह वाला ने कहा कि इन दिनों न तो घरेलू उपभोक्ताओं को नियमित बिजली मिल रही है और न ही कृषि क्षेत्र को वादे के अनुसार 8 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही है। उन्होंने कहा कि बिजली की कमी के कारण किसानों की धान की फसल सूखने लगी है, जिससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को नहरी पानी तो पहले ही कम मिल रहा है और अब बिजली न मिलने से ट्यूबवेल भी बंद पड़े हैं। ऐसे में गर्मी के मौसम में धान की फसल को बचा पाना मुश्किल लग रहा है। सरकार के दावे जमीनी हकीकत में बिल्कुल उलट है-किसान नेता इस मौके पर किसान नेता राजिंदर सिंह दीप सिंह वाला नेकहा कि सरकार बिजली व्यवस्था में सुधार के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अघोषित बिजली कटौती के कारण भीषण गर्मी में आम लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग रखी कि कृषि क्षेत्र के लिए बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो किरती किसान यूनियन अपना आंदोलन और तेज करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *