कपूरथला में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या: 7 नामजद समेत 10 लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं – Kapurthala News

कपूरथला में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या:  7 नामजद समेत 10 लोगों पर केस दर्ज, गिरफ्तारी तक अंतिम संस्कार नहीं – Kapurthala News




कपूरथला के लाहौरी गेट क्षेत्र में रविवार को युवक जतिंदर सहगल की तेजधार हथियारों से हमला कर हत्या कर दी गई। इस मामले में सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 7 नामजद और 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक की बहन सोनिका कपूर के बयान पर की गई है। सिटी थाना के एसएचओ अमनदीप नाहर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने विश्वास दिलाया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मृतक का पोस्टमार्टम मंगलवार को तीन डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा किया जाएगा। इस बीच, परिवार ने फैसला किया है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक जतिंदर सहगल उर्फ जिंदर के शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा। परिवार ने पुलिस प्रशासन से दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। बहन बोली- 28 जून को फोन से मिली सूचना सिटी थाना में दर्ज एफआईआर नंबर 215 के अनुसार, मृतक की बहन सोनिका कपूर ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि 28 जून को दोपहर बाद उन्हें फोन पर सूचना मिली थी। उन्हें बताया गया कि उनके भाई जतिंदर सहगल पर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है और उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनिका कपूर जब अपने पति डिंपल कपूर के साथ अस्पताल पहुंचीं, तो ड्यूटी डॉक्टर ने जतिंदर को मृत घोषित कर दिया था। शिकायत के अनुसार, उन्हें पता चला कि घटना के समय जतिंदर सहगल अपने साथी पंकज के साथ एक्टिवा (PB-09-AP-6145) पर घर लौट रहे थे। आरोपियों ने स्कूटी रोकी जब वे लाहौरी गेट स्थित श्री गुरुद्वारा साहिब के पास पहुंचे, तो वहां पहले से खड़े निखिल शर्मा उर्फ बोवा, सौरभ कुमार, निखिल उर्फ लालू, साहिल और कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी एक्टिवा रोक ली। उन्होंने जतिंदर को घेरकर तेजधार हथियारों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सोनिका कपूर ने यह भी बताया कि उनके भाई ने उन्हें बताया था कि हरसिमरनजीत सिंह, चाहत सूद और राजू शर्मा उसे लगातार जान से मारने की धमकियां देते रहते थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर निखल शर्मा, सौरभ कुमार, निखिल, साहिल, हरसिमरनजीत सिंह, चाहत सूद, राजुक शर्मा और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। SHO अमनदीप ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *