मोगा में डीजे बंद करवाने गई पुलिस पर हमला: हेड कॉन्स्टेबल घायल, अस्पताल में भर्ती; लोगों की 112 नंबर शिकायत पर पहुंची थी टीम – Moga News

मोगा में डीजे बंद करवाने गई पुलिस पर हमला:  हेड कॉन्स्टेबल घायल, अस्पताल में भर्ती; लोगों की 112 नंबर शिकायत पर पहुंची थी टीम – Moga News




मोगा के कोटकपूरा बाईपास क्षेत्र में देर रात हुड़दंगियों द्वारा कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इलाके में देर रात तेज आवाज में बज रहे डीजे (DJ) को बंद करवाने पहुंची पीसीआर (PCR) पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में एक हेड कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए मोगा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और स्थानीय लोगों ने देर रात तक डीजे बजाकर हुड़दंग करने वालों पर कड़े एक्शन की मांग की है। उधर पुलिस ने आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू कर दी है। उनके खिलाफ पुलिस के काम में बाधा पहुंचाने और हमला करने का केस दर्ज कर लिया गया है। लोगों की शिकायत पर पहुंची थी टीम घायल हेड कांस्टेबल सुबा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुबा सिंह ने बताया कि घटना की रात उनकी ड्यूटी कोटकपूरा बाईपास इलाके में पीसीआर गाड़ी पर थी। इसी दौरान, पुलिस कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 112 पर स्थानीय मोहल्ला निवासियों ने शिकायत दर्ज कराई थी कि देर रात भारी शोर-शराबे के साथ डीजे बजाया जा रहा है, जिससे उन्हें सोने और आराम करने में भारी परेशानी हो रही है। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए सुबा सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। समझाने पर उलझे आरोपी, कर दिया हमला जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर नियमों का हवाला देते हुए डीजे बंद करने को कहा, तो डीजे चला रहे कुछ प्रवासी लोग पुलिसकर्मियों के साथ उलझ गए। देखते ही देखते उन्होंने पुलिस टीम के साथ तीखी बहस शुरू कर दी और अचानक पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। इस अचानक हुए हमले में हेड कांस्टेबल सुबा सिंह घायल हो गए, जबकि अन्य कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थिति को संभाला। आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस थाना पुलिस के उच्च अधिकारियों ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि घायल हेड कांस्टेबल सुबा सिंह के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस पर हमला करने और सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने के आरोप में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *