मोगा में युवक पर फायरिंग, घर के गेट-कैमरे तोड़े: पुरानी रंजिश के चलते वारदात, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, इस्तेमाल बंदूक को कब्जे में लिया – Moga News

मोगा में युवक पर फायरिंग, घर के गेट-कैमरे तोड़े:  पुरानी रंजिश के चलते वारदात, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, इस्तेमाल बंदूक को कब्जे में लिया – Moga News




मोगा के निहाल सिंह वाला इलाके में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने और घर में तोड़फोड़ करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल की गई बंदूक भी बरामद कर ली है। यह घटना 28 जून को सुबह करीब 10:15 बजे की है। गांव किशनगढ़ के रहने वाले जगीर सिंह उर्फ सीरा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्त मनप्रीत सिंह के साथ मौजूद था। इसी दौरान गांव का ही रहने वाला तेजिंदर सिंह पुरानी रंजिश के चलते वहां आ धमका और दोनों को जान से मारने की नीयत से अपनी 12 बोर की बंदूक से फायरिंग कर दी। घर के गेट और कैमरों को पहुंचाया नुकसान शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी तेजिंदर सिंह ने न सिर्फ उन पर गोलियां चलाईं, बल्कि उनके घर के मुख्य गेट पर हमला किया और वहां लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों को भी तोड़ दिया। इस तोड़फोड़ में पीड़ित की संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है। खुशकिस्मती से इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी सलाखों के पीछे सूचना पर थाना निहाल सिंह वाला की पुलिस ने आरोपी तेजिंदर सिंह को दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी तेजिंदर सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 (हत्या का प्रयास), 351(2), 324(2) और आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 के तहत केस दर्ज किया है। जांच कर रहे सब-इंस्पेक्टर गुरबिंदर सिंह ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और आरोपी से आगे की पूछताछ की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *