खन्ना में गाड़ी पलटने से एक की मौत, 20 घायल: मनरेगा के खिलाफ प्रदर्शन से लौट रहे थे; गंभीर हालत में लुधियाना रेफर – Ludhiana News

खन्ना में गाड़ी पलटने से एक की मौत, 20 घायल:  मनरेगा के खिलाफ प्रदर्शन से लौट रहे थे; गंभीर हालत में लुधियाना रेफर – Ludhiana News




लुधियाना में मनरेगा वर्करों द्वारा किए जा रहे विरोध प्रदर्शन से लौटते समय एक हादसा हो गया। मनरेगा वर्कर्स और अन्य संगठनों द्वारा निगम कार्यालय के बाहर किए जा रहे विरोध प्रदर्शन में शामिल होकर लौट रहे लोगों से भरा एक छोटा हाथी (छोटा कमर्शियल वाहन) अनियंत्रित होकर पलट गया। खन्ना के बीजा के पास हुए इस हादसे में वाहन सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 20 के करीब लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इनका अभी इलाज चल रहा है। रंघोवाल से बबीजे गांव जा रहे थे ग्रामीण जानकारी के अनुसार इस वाहन में रंघोवाल और बबीजे गांव के करीब 20-22 लोग सवार थे। ये सभी खन्ना में चल रहे विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन अचानक सामने कुछ आ जाने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। पहले पायल, फिर सिविल अस्पताल में भर्ती हादसा होते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों की मदद से सभी घायलों को आनन-फानन में पहले पायल स्थित अस्पताल ले जाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत लुधियाना के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल सभी घायलों का सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक सुखदेव सिंह मनरेगा वर्कर थे हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान सुखदेव सिंह के रूप में हुई है, जो मनरेगा के तहत काम करते थे। उनके परिवार में एक बेटा है, जो वर्तमान में मस्कट में काम करता है और 2 बेटियां हैं। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिवार और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *