तरनतारन में पुलिस मुठभेड़: रंगदारी के लिए फायरिंग का आरोपी साहिल मुरादपुरा गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगी, पिस्तौल बरामद – Amritsar News

तरनतारन में पुलिस मुठभेड़:  रंगदारी के लिए फायरिंग का आरोपी साहिल मुरादपुरा गिरफ्तार, जवाबी कार्रवाई में टांग में गोली लगी, पिस्तौल बरामद – Amritsar News




पंजाब के तरनतारन जिले में रंगदारी और फायरिंग की घटनाओं में शामिल अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बुधवार दोपहर केंद्रीय जांच एजेंसी शाखा और थाना सिटी पुलिस की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ के दौरान रंगदारी के लिए गोलीबारी करने के आरोपित साहिल मुरादपुरा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित ने नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में उसकी टांग में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके से एक अवैध पिस्तौल और मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र लांबा ने बताया कि अटारी-कपूरथला मार्ग पर केडी इंटरनेशनल स्कूल के पास कसूर नाले के किनारे, गांव जरमस्तपुर की सीमा में पुलिस ने विशेष नाकाबंदी की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि जंडियाला रोड स्थित पन्नू पेंट स्टोर पर गोलीबारी करने वाले कुछ बदमाश इलाके में घूम रहे हैं। रुकने का इशारा किया तो कर दी फायरिंग
पुलिस के अनुसार नाकाबंदी के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसने वाहन रोकने के बजाय पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित की टांग में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। पहले बोतल बम हमला, फिर फायरिंग का आरोप
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जंडियाला रोड स्थित पन्नू पेंट स्टोर से जुड़े परिवार को पहले बोतल बम से निशाना बनाने का प्रयास किया गया था। उस मामले में शामिल आरोपितों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया है कि बोतल बम हमले के बाद उसी परिवार में दहशत फैलाने के उद्देश्य से दोबारा फायरिंग की गई थी। पुलिस का दावा है कि इस गोलीबारी में साहिल मुरादपुरा भी शामिल था और उसी की तलाश की जा रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *