पंजाब में SIR के शेडयूल में बदलाव: अब 3 अगस्त तक घर-घर जाकर होगी वेरिफिकेशन; 13 अगस्त को नई वोटर सूची – Chandigarh News

पंजाब में SIR के शेडयूल में बदलाव:  अब 3 अगस्त तक घर-घर जाकर होगी वेरिफिकेशन; 13 अगस्त को नई वोटर सूची – Chandigarh News




भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने पंजाब में वोटर लिस्ट के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया है। 1 अक्टूबर, 2026 की पात्रता तारीख के आधार पर होने वाले इस रिवीजन को लेकर मुख्य चुनाव अधिकारी पंजाब को नए आदेश भेज दिए गए हैं। नए कार्यक्रम के तहत अब राज्य में पोलिंग स्टेशनों के पुनर्गठन से लेकर फाइनल वोटर लिस्ट के प्रकाशन तक की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके तहत अब बीएलओ (BLO) 3 अगस्त 2026 तक लोगों के घर-घर जाकर वेरिफिकेशन करेंगे। इसके बाद 13 अगस्त को नई वोटर लिस्ट का पहला ड्राफ्ट जारी होगा, जिस पर लोग 12 सितंबर तक अपने नाम जुड़वाने या सुधार करवाने के लिए दावे और आपत्तियां दे सकेंगे। सभी सुधारों को पूरा करने के बाद 12 अक्टूबर 2026 को फाइनल वोटर लिस्ट जारी कर दी जाएगी, जिसके आधार पर आगे चुनाव होंगे। यह खबर अपडेट की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *