खन्ना में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापा: घर में चलाया जा रहा था, 10 युवक बंद मिले, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन – Khanna News

खन्ना में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर छापा:  घर में चलाया जा रहा था, 10 युवक बंद मिले, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नहीं उठाया फोन – Khanna News




पंजाब में अवैध नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ खन्ना पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। सदर थाना पुलिस और स्पेशल ब्रांच की संयुक्त टीम ने गांव जसपालों में एक घर के भीतर अवैध रूप से संचालित किए जा रहे नशा मुक्ति केंद्र का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर मारी गई इस रेड के दौरान पुलिस ने केंद्र से करीब 10 युवकों को सुरक्षित बरामद किया है, जिन्हें नशा छुड़ाने के नाम पर वहां रखा गया था। प्रारंभिक जांच में यह बात साफ हो गई है कि इस केंद्र के पास संचालन के लिए कोई भी सरकारी मंजूरी या वैध लाइसेंस नहीं था। इलाज के नाम पर लाता था युवक कोट चौकी के प्रभारी कर्मजीत सिंह ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गांव जसपालों में एक व्यक्ति बिना किसी कानूनी अनुमति के अवैध रूप से नशा मुक्ति केंद्र चला रहा है। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। जांच में सामने आया कि हरदेव सिंह उर्फ देबी नामक व्यक्ति युवाओं को नशा छुड़ाने और इलाज करने के नाम पर यहां लेकर आता था और उन्हें घर के भीतर ही रखता था। पुलिस ने सभी 10 युवकों को अपने संरक्षण में लेकर तुरंत समराला के सिविल अस्पताल भेजा, जहां उनका विस्तृत मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नहीं उठाए फोन कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य विभाग की एक बड़ी लापरवाही और उदासीनता भी खुलकर सामने आई। कई ने फोन नहीं उठाया तो कई फोन उठाने के बाद मौके पर नहीं पहुंचे नियमानुसार ऐसी छापेमारी के वक्त स्वास्थ्य विभाग की टीम का होना अनिवार्य है, ताकि चिकित्सकीय औपचारिकताएं मौके पर ही पूरी की जा सकें। पुलिस अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन अधिकांश अधिकारियों का फोन नहीं उठा। जिन गिने-चुने अधिकारियों से पुलिस की बात हो पाई, उन्होंने भी मौके पर आने में कोई रुचि नहीं दिखाई। स्वास्थ्य विभाग के किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के न पहुंचने के कारण पुलिस को अकेले ही पूरी स्थिति संभालनी पड़ी। पहले भी हो चुकी है बड़ी कार्रवाई जिले में बिना मंजूरी के चल रहे ऐसे केंद्रों का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 30 जनवरी 2026 को एसएसपी के सख्त निर्देशों पर पुलिस ने जिले के चार अलग-अलग अवैध नशा मुक्ति केंद्रों पर एक साथ ताबड़तोड़ छापेमारी की थी। उस बड़ी कार्रवाई के दौरान गांव घुंघराली राजपूता के दो, गोबिंदपुरा और राड़ा साहिब के एक-एक केंद्र से 100 से अधिक युवकों को बंधक जैसी स्थिति से मुक्त कराया गया था। फिलहाल, पुलिस ने इस ताजा मामले में भी जांच का दायरा बढ़ा दिया है। केंद्र से जुड़े दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल की जा रही है और आरोपी हरदेव सिंह के खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *