दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह कांग्रेस प्रत्याशी: भास्कर से बोले- भाजपा से सीधी लड़ाई, तीसरी पार्टियां BJP की बी टीम, आशुतोष से होगा मुकाबला – datia News

दतिया राजघराने के घनश्याम सिंह कांग्रेस प्रत्याशी:  भास्कर से बोले- भाजपा से सीधी लड़ाई, तीसरी पार्टियां BJP की बी टीम, आशुतोष से होगा मुकाबला – datia News


घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया हैं, जिन्हें कांग्रेस ने प्रत्याशी बनाया है। (फाइल फोटो)

दतिया विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस ने पूर्व विधायक घनश्याम सिंह को कैंडिडेट बनाया है। AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने लेटर जारी कर घोषणा की है। घनश्याम सिंह दतिया राजघराने के मुखिया हैं। दैनिक भास्कर से घनश्याम सिंह ने कहा- मैंने चुनाव की प

.

दतिया उपचुनाव में भाजपा ने पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की जगह आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब कांग्रेस के उम्मीदवार घनश्याम सिंह और भाजपा के आशुतोष तिवारी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिलेगा।

AICC के जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल ने लेटर जारी कर घोषणा की है।

नाम की घोषणा से पहले दैनिक भास्कर ने कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम से बात की

सवाल: आप प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं, कार्यकर्ताओं में भी जोश है, क्या रणनीति रहेगी आपकी?

जवाब: अभी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन प्रदेश कांग्रेस की तरफ से खबर आई थी कि आपका नाम तय हो गया है। रणनीति यह रहेगी कि हम सब लोग पूरी जोरदार तरीके से चुनाव लड़ेंगे। जनता से वादा करेंगे और हमारी राजनीति विकास की राजनीति होनी चाहिए। जो पुरानी राजनीति थी, वो बहाल होनी चाहिए। सभी समाजों में सद्भावना होनी चाहिए।

सवाल: आजाद समाज पार्टी ने भी अभी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया है, उसे आप किस नजरिए से देखते हैं?

जवाब: उसमें 80% लोग दूसरे जिलों के बाहर के थे। झांसी, निवाड़ी, टीकमगढ़, शिवपुरी, दतिया, जालौन, भिंड, मुरैना, ग्वालियर के लोग थे। इसलिए उनका शक्ति प्रदर्शन देखने में जो ज्यादा लग रहा था, वो स्थानीय राजनीतिक शक्ति नहीं है।

सवाल: आपके हिसाब से मुकाबला सिर्फ कांग्रेस और बीजेपी में ही रहेगा?

जवाब: हां, मुकाबला आमने-सामने का ही होगा, क्योंकि जनता अब जान चुकी है कि ये (तीसरी पार्टियां) तो केवल वोट काटने और भाजपा को जिताने के लिए होती हैं। भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह खड़ी हुई हैं। जनता यह बात अच्छी तरह समझ चुकी है।

सवाल: क्या स्थानीय उम्मीदवार को लेकर जनता में चर्चा है?

जवाब: हां, बिल्कुल चर्चा है और होनी भी चाहिए। समाजों को एक-दूसरे से लड़ाने वाली जाति या धर्म आधारित राजनीति को हमें खत्म करना है। हमारी राजनीति विकास की राजनीति होगी।

…………………………………………….

दतिया उपचुनाव से जुड़ी खबर पढ़ें…

एमपी- नरोत्तम का टिकट कटने पर हिंसा

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर 30 जुलाई को चुनाव होना है। यहां से भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार शाम यह खबर फैलते ही एमपी के पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के समर्थक भड़क गए। उन्होंने हिंसक विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। कुछ देर में पथराव, चक्काजाम और पुलिस से झड़प शुरू हो गई। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *