कपूरथला के पहलवान वंशदीप ने जीता गोल्ड: पंजाब राज्य रेसलिंग चैंपियनशिप में 97 किलो वर्ग में बने विजेता – Kapurthala News
कपूरथला के 18 वर्षीय पहलवान वंशदीप सिंह ने लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय रेसलिंग प्रतियोगिता में 97 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। उन्होंने यह उपलब्धि डेरा बाबा फलाही शेरगढ़ में हासिल की। इस प्रतियोगिता में पूरे पंजाब से अंडर-23 आयु वर्ग के प्रतिभाशाली पहलवानों ने भाग लिया था। वंशदीप ने अपनी शानदार तकनीक और दमदार खेल से सभी प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। वंशदीप के कोच हरिकृष्ण ने इस जीत को खिलाड़ी की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया। कोच बोले- वंशदीप एक मेहनती और लगनशील खिलाड़ी उन्होंने कहा कि वंशदीप एक मेहनती और लगनशील खिलाड़ी हैं, जिससे उन्हें भविष्य में भी बड़ी उम्मीदें हैं। कोच हरिकृष्ण ने विश्वास जताया कि जिस तरह वंशदीप ने पंजाब स्तर पर पहला स्थान हासिल किया है, उसी तरह वह जल्द ही राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी अपनी प्रतिभा साबित करेंगे। उनका सपना है कि वंशदीप भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक में देश के लिए पदक जीतें। वंशदीप की यह सफलता कपूरथला जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। उनकी इस जीत से जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।
Source link

