एलपीयू में बीएससी और एमएससी पब्लिक पॉलिसी के नए कोर्स शुरू – Jalandhar News
जालंधर | लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) ने सेंटर फॉर रिसर्च इन स्कीम्स एंड पॉलिसीज के साथ मिलकर पब्लिक पॉलिसी के क्षेत्र में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए नए कोर्स शुरू किए हैं। विश्वविद्यालय में अब तीन वर्षीय बीएससी (पब्लिक पॉलिसी) और दो वर्षीय एमएससी (पब्लिक पॉलिसी) कराई जाएगी। इन कोर्सों का उद्देश्य ऐसे छात्रों को तैयार करना है, जो सरकारी नीतियों को समझ सकें, उनका अध्ययन कर सकें और बेहतर नीतियां बनाने में योगदान दे सकें। पढ़ाई के दौरान छात्रों को पॉलिसी विश्लेषण, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, गवर्नेंस, नेतृत्व विकास और रिसर्च से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही केस स्टडी, रिसर्च प्रोजेक्ट, फील्ड विजिट और विशेषज्ञों के साथ बातचीत के माध्यम से व्यावहारिक अनुभव भी मिलेगा। एलपीयू के वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू ने कहा कि आज देश को ऐसे पेशेवरों की जरूरत है, जो शोध, प्रशासन और जनहित के बीच बेहतर तालमेल बनाकर प्रभावी नीतियां तैयार कर सकें। उन्होंने कहा कि यह नया कार्यक्रम छात्रों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।कोर्स के दौरान छात्रों को देश के कई पूर्व वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों और नीति विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी विभागों, थिंक टैंक, शोध संस्थानों और विकास संगठनों में इंटर्नशिप का अवसर भी मिलेगा, जिससे वे नीतियां बनने और उन्हें लागू करने की प्रक्रिया को करीब से समझ सकेंगे। एलपीयू की अपनी फीस वापस पाएं योजना के तहत छात्र रिसर्च प्रोजेक्ट, कंसल्टेंसी और अन्य प्रायोगिक कार्यों में भाग लेकर पढ़ाई के साथ-साथ अनुभव भी हासिल कर सकेंगे।
Source link

