आज होगी श्री बालाजी बाबोसा मंदिर में भजन संध्या – Fazilka News

आज होगी श्री बालाजी बाबोसा मंदिर में भजन संध्या – Fazilka News



फाजिल्का | स्थानीय बीकानेरी रोड स्थित श्री बालाजी बाबोसा मंदिर में 29 जून को मंदिर के वार्षिक महोत्सव के पावन अवसर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रधान हरीश ठकराल (काली) ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 29 जून की शाम आयोजित होने वाली भजन संध्या में क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक नरेंद्र पाल सवना एवं उनकी धर्मपत्नी खुशबू सावनसुखा सवना, उद्योगपति सुरेंद्र आहूजा, समाजसेवी अजय सिंह सावनसुखा, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार सेठी तथा होटल लेक ईगल के संचालक सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *