अमरनाथ यात्रा से पहले सुजानपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च: अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, लोगों को सतर्क रहने की अपील – Pathankot News
3 जुलाई को शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा से पहले जिला पुलिस की ओर से कस्बा सुजानपुर में फ्लैग मार्च निकाला गया। पंजाब पुलिस यात्रा को लेकर पूरी तरह सतर्क और हाई अलर्ट पर है। जिला पुलिस प्रमुख दलजिंदर सिंह ढिल्लों के निर्देशों पर यह फ्लैग मार्च थाना सुजानपुर प्रभारी अरुण कुमार और डीएसपी धारकलां राजेश कक्कड़ के नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च की शुरुआत पुल नंबर-5 से हुई। जोकि, टेंपो स्टैंड चौक, मेन बाजार, कठुई बाजार, घास मंडी चौक, विश्वकर्मा मंदिर चौक और एम.सी. रोड से होते हुए पुल नंबर-4 के पास समाप्त हुई। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया इस दौरान पुलिस बल ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को सतर्क रहने का संदेश दिया।डीएसपी राजेश कक्कड़ ने बताया कि अमरनाथ यात्रा और शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना है। बाजार में दुकानदारों से की अपील पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों और आम नागरिकों से अपील की कि वे किसी भी अज्ञात व्यक्ति का सामान अपनी दुकानों या प्रतिष्ठानों में न रखें। डीएसपी कक्कड़ ने यह भी कहा कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु की जानकारी मिले, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके।
डीएसपी कक्कड़ ने कहा कि जिला पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे तैयार है। उन्होंने बताया कि अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के साथ-साथ जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है।इस फ्लैग मार्च के दौरान सुजानपुर पुलिस के अन्य अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे।
Source link

