अब फिर पंजाब दौरे पर आएंगे केजरीवाल: माझा व शहरी क्षेत्रों पर फोकस, ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम में होंगे शामिल – Mohali News

अब फिर पंजाब दौरे पर आएंगे केजरीवाल:  माझा व शहरी क्षेत्रों पर फोकस, ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम में होंगे शामिल – Mohali News




बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद अब आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पंजाब आ रहे हैं। 27 जून से 29 जून तक वह पंजाब के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान उनका फोकस माझा क्षेत्र पर रहेगा। इस दौरान अमृतसर, बटाला और गुरदासपुर में ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और पार्टी की शीर्ष नेतृत्व भी मौजूद रहेगा। सूत्रों के अनुसार, दौरे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
तीन जगह प्रोग्राम की तैयारी जानकारी के मुताबिक, ‘एक शाम शिव के नाम’ कार्यक्रम पूरी तरह शहरी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, इसमें हिंदू मतदाताओं पर भी विशेष फोकस रखा गया है। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है, जब अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। इससे पहले जालंधर में भी इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिसमें मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो दोनों शामिल हुए थे। सीएम लगातार कर रहे हैं रैलियां पंजाब सरकार इस समय पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कर रहे हैं। उनकी कोशिश सीधे लोगों से जुड़ने और उनका फीडबैक लेने की है। हाल ही में होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब में कार्यक्रम हुए हैं, जबकि अब फरीदकोट में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *