अन्नामलाई BJP नेताओं से मिलने दिल्ली रवाना: नई पार्टी की चर्चाओं पर बोले- दो दिन बाद बात करेंगे; बिना BJP झंडे वाली कार में दिखे

अन्नामलाई BJP नेताओं से मिलने दिल्ली रवाना:  नई पार्टी की चर्चाओं पर बोले- दो दिन बाद बात करेंगे; बिना BJP झंडे वाली कार में दिखे


चेन्नई/नई दिल्ली14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

दिल्ली के लिए रवाना होते वक्त चेन्नई एयरपोर्ट पर अन्नामलाई ने दोनों हाथ जोड़े।

तमिलनाडु BJP के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, वे BJP के टॉप लीडर से मुलाकात कर सकते है। यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब उनके नई राजनीतिक पार्टी बनाने की चर्चाएं चल रही हैं।

चेन्नई एयरपोर्ट पर उनसे BJP छोड़ने और नई पार्टी बनाने की चर्चाओं के बारे में पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा- इंतजार कीजिए। दो दिन बाद बैठकर बात करेंगे।

एयरपोर्ट पर पहुंचने के दौरान अन्नामलाई के गाड़ी पर BJP का झंडा नहीं लगा था।

जन्मदिन से पहले समर्थन पर पोस्टर लगे

4 जून को अन्नामलाई के जन्मदिन से पहले चेन्नई के कई इलाकों में उनके समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टर पर लिखा है- “Our Leader, Come and Lead Us” यानी “हमारे नेता, आइए और हमारा नेतृत्व कीजिए।”

हालांकि अन्नामलाई ने अब तक BJP छोड़ने या नई पार्टी बनाने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है।

चेन्नई में कई जगहों पर अन्नामलाई के समर्थन में पोस्टर लगे है।

चेन्नई में कई जगहों पर अन्नामलाई के समर्थन में पोस्टर लगे है।

अन्नामलाई और BJP में अनबन, 4 पाइंट्स में समझे…

  • विधानसभा चुनाव से पहले BJP ने अन्नामलाई की जगह नैनार नागेंद्रन को तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष बनाया था।
  • तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में अन्नामलाई ने चुनाव भी नहीं लड़ा था।
  • अन्नामलाई ने CBSE की तीन-भाषा नीति को मौजूदा सत्र से लागू करने पर सवाल उठाए थे। उन्होंने शिक्षा मंत्रालय से इसे 2029-30 शैक्षणिक सत्र से लागू करने की मांग की थी।
  • मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, AIADMK के साथ BJP के गठबंधन को लेकर अन्नामलाई सहमत नहीं थे। हालांकि बाद में उन्होंने NDA के लिए चुनाव प्रचार किया था।

BJP ने चर्चाओं को खारिज किया

न्यू इंडियन एक्स्प्रेस के मुताबिक, तमिलनाडु BJP के एक सीनियर नेता ने अन्नामलाई के BJP छोड़ने या नई पार्टी बनाने की चर्चाओं को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अन्नामलाई को जल्द राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी जा सकती है।

तमिलनाडु में BJP को सिर्फ 1 सीट मिली

BJP सिर्फ 1 सीट जीत पाई, जबकि एक्टर विजय की 2 साल पुरानी पार्टी TVK को 108 सीट पर जीत मिली। ये DMK (59) और AIDMK (47) की कुल सीटों से ज्यादा है।

——————

ये खबर भी पढ़ें…

विजय तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने:शपथ लेते वक्त स्पीच देने लगे तो राज्यपाल ने टोका; पहला ऑर्डर 200 यूनिट फ्री बिजली का

तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) चीफ और एक्टर से नेता बने सी जोसेफ विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने 9 मई को तमिल में शपथ ली। इस दौरान राहुल गांधी भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने विजय से फोन पर बात की। पूरी खबर पढ़ें…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *