पंजाबशिवाला पुलिस चौकी से 150 मी. दूर लुटेरों ने सेल्समैन से ढाई हजार छीने, टांग में मारी गोली
स्कूटी सवार 3 लुटेरों ने शिवाला पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर एक सेल्समैन से ढाई हजार रुपए छीनने के पश्चात टांग में गोली मार दी। जैसे ही शिवाला पुलिस चौकी पार करके लगभग 150 मीटर आगे चेरिटेबल ट्रस्ट के पास पहुंचा तो स्कूटी सवार 3 युवकों ने रास्ता रोक लिया और हाथापाई शुरू कर दी।











