- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- 150 Meters From The Shivala Police Station, Robbers Snatched 2,500 Rupees From A Salesman And Shot Him In The Leg.
शहर में त्योहारों को लेकर पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दावों के बीच लुटेरे बेखौफ होकर वारदात करके निकल गए। स्कूटी सवार 3 लुटेरों ने शिवाला पुलिस चौकी से महज 150 मीटर दूर एक सेल्समैन से ढाई हजार रुपए छीनने के पश्चात टांग में गोली मार दी। घटना मंगलवार रात करीब 12:25 बजे की है।
जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जख्मी सेल्समैन इंद्रपाल सिंह को सिविल अस्पताल पहुंचाया। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे घायल को गुरु नानक देव अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली टांग में फंसी हुई है और डॉक्टरों की ओर से ऑपरेशन किया जाएगा।
एडीसीपी मोहन सिंह औलख ने बताया कि आरोपियों की पहचान हेतु क्षेत्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों को जल्द काबू कर लिया जाएगा। मैं दवाइयों की होलसेल मार्केट में सेल्समैन का काम करता हूं। मंगलवार रात करीब 12:25 बजे बाइक पर शिवाला फाटक पार करने के पश्चात बटाला रोड की ओर जा रहा था।
जैसे ही शिवाला पुलिस चौकी पार करके लगभग 150 मीटर आगे चेरिटेबल ट्रस्ट के पास पहुंचा तो स्कूटी सवार 3 युवकों ने रास्ता रोक लिया और हाथापाई शुरू कर दी। आरोपियों ने पेंट की जेब से ढाई हजार रुपए निकाल लिए और जब मोबाइल छीनने लगे तो मैंने विरोध किया। इसी दौरान एक युवक ने पिस्तौल निकालकर मुझे जान से मारने की धमकी दी। मैंने मोबाइल नहीं छोड़ा और उनके साथ उलझ गया।
इतने में युवक ने पिस्तौल से गोली चला दी। गोली मेरी टांग में लगी और मैं वहीं गिर गया। गोली मारने के पश्चात तीनों आरोपी स्कूटी पर बटाला रोड की तरफ फरार हो गए। मैं सड़क पर गिरा रहा और उस वक्त मुझे कुछ समझ नहीं आया। -जैसा चोटिल इंद्रपाल सिंह ने जैसा कहा।
चौकी इंचार्ज साहिब ने बताया कि सेल्समैन इंद्रपाल सिंह शराब के नशे में था। इसी बात का फायदा स्कूटी सवार 3 लुटेरों ने उठाया और वारदात को अंजाम देकर बटाला रोड की ओर भाग गए। पीड़ित के बयानों के आधार पर केस दर्ज करके आरोपियों की तलाश आरंभ कर दी है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों को शीघ्र हिरासत में ले लिया जाएगा।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







