- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Management Fest... From Marathi Dance To Bhangra, 5000 People Arrived On The First Day.
गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी के यूनिवर्सिटी बिजनेस स्कूल में सालाना मैनेजमेंट फेस्ट एक्सोर्डियम 6.0 का पहला दिन जोश के साथ मनाया गया। यह उत्सव अमृतसर के 450वें स्थापना दिवस को समर्पित था, जिसमें क्रिएटिविटी, कल्चरल हेरिटेज, टैलेंट और एंटरटेनमेंट का मेल देखने को मिला।
दिन की शुरुआत कई मजेदार गेम्स और एक्टिविटीज से हुई। ब्रांड-ओ-मानिया, रंगोली मुकाबला, लाइट्स कैमरा गेस, डूडल टू डिस्कवर और टैलेंट हंट प्रोग्राम में स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसमें पंजाबभर के अलग-अलग बिजनेस स्कूलों और यूनिवर्सिटीज से 250 से ज्यादा स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।
फेस्ट का फॉर्मल इनॉग्रेशन पारंपरिक दीप जलाकर किया गया। चीफ गेस्ट के तौर पर प्रोफेसर और एसोसिएट डीन, रीजनल कैंपस गुरदासपुर डॉ. ऋषि राज मौजूद रहे। उनके साथ डिपार्टमेंट के हेड डॉ. विक्रम संधू, कोऑर्डिनेटर डॉ. हरसदीप कौर, को-कोऑर्डिनेटर डॉ. अलिशा चौहान और फैकल्टी मेंबर्स मौजूद थे।
शुरुआत से ही लगे स्टॉल्स पर स्टूडेंट्स और विजिटर्स की खासी भीड़ रही, जिससे मेले जैसा माहौल बन गया। कल्चरल प्रोग्राम की शुरुआत एनर्जेटिक मराठी डांस से हुई। इसके बाद टैलेंट शो में स्टूडेंट्स ने डांस, सिंगिंग, शायरी और मिमिक्री में हुनर दिखाया। इस मुकाबले के जज खालसा कॉलेज अमृतसर के थिएटर आर्टिस्ट और डांस डायरेक्टर साजन कोहिनूर और रवि कुमार थे।
इसके बाद एनर्जेटिक भंगड़े और पारंपरिक गिद्दे ने पंजाब की संस्कृति की झलक दिखाई। इवनिंग सेशन के पश्चात प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन और क्लोजिंग सेशन हुआ, जिसमें विभिन्न गतिविधियों में विजेता रहे स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया।
शाम के प्रोग्राम में लाइव बैंड ने परिसर को संगीत से भर दिया। इसके पश्चात पारंपरिक जागो निकाली गई। पहले दिन के कामयाब कार्यक्रम में टीचर्स, ऑर्गेनाइजिंग कमेटियों और स्टूडेंट वॉलंटियर्स का अहम योगदान रहा, जिसमें 5 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







