- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Delhi Police Controversy In Jalandhar | D Mart Raid Scuffle & Alcohol Seized
जालंधर के मॉडल टाउन स्थित डी-मार्ट के बाहर बुधवार देर रात दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के बीच जमकर हंगामा हुआ। दिल्ली से आई पुलिस टीम ने फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी की, परंतु कथित तौर पर गलत पहचान के चलते परिवार के साथ खरीदारी करने आए एक व्यक्ति को
विरोध करने पर पुलिसकर्मियों पर परिवार के सदस्यों से बदसलूकी और हाथापाई करने के आरोप लगे। घटना के दौरान महिलाओं और बच्चों में अफरातफरी मच गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की टीम एक आपराधिक प्रकरण में वांछित अभियुक्त के मोबाइल की लोकेशन ट्रेस करते हुए मॉडल टाउन पहुंची थी।
इसी बीच दिल्ली पुलिस की टीम के इस्तेमाल में लाई जा रही निजी गाड़ी की तलाशी लेने पर उसमें शराब की बोतल और 2 गिलासों में शराब मिलने की बात सामने आई।
लोकेशन डी-मार्ट के आसपास मिलने पर टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी की। इल्जाम है कि इसी बीच संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित किए बिना ही पुलिसकर्मियों ने वहां मौजूद एक परिवार के सदस्य को पकड़ लिया। परिवार ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों के साथ उनकी बहस और हाथापाई हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्रवाई के बीच घटनास्थल पर काफी देर तक हंगामा होता रहा। दिल्ली पुलिस पर बिना महिला पुलिसकर्मी के परिवार की महिलाओं के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप भी लगाए गए।
स्थानीय पुलिस ने संभाला मोर्चा
हंगामे की जानकारी मिलने पर थाना नंबर-6 की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालत को शांत करवाया।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई से पहले जालंधर पुलिस को जानकारी नहीं दी। दूसरे राज्य में छापेमारी के बीच स्थानीय पुलिस से समन्वय न करने और गलत व्यक्ति को हिरासत में लेने के प्रकरण की छानबीन की जा रही है। फिलहाल जालंधर पुलिस पूरे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की पड़ताल कर रही है।
अधूरा नहीं! पढ़िए पूरा! पढ़ें पूरी खबर दैनिक भास्कर ऐप पर
Source: Dianik Bhaskar







