संगरूर में सेवा केंद्र कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू: सेंटरों का कामकाज रहा ठप; जिला प्रशासनिक परिसर के बाहर लगाया धरना – Barnala News
संगरूर में सेवा केंद्र कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इसके चलते जिले भर के सेवा केंद्रों का कामकाज पूरी तरह प्रभावित हुआ, जिससे विभिन्न सरकारी सेवाओं के लिए पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कर्मचारियों ने जिला प्रशासनिक परिसर के सामने धरना दिया…

