बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने वालों पर एक्शन: लुधियाना में 5 दिन बाद FIR, आरोपियों की तलाश; BSP जिलाध्यक्ष ने दी थी शिकायत – Ludhiana News
लुधियाना में बेअदबी और तोड़फोड़ मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। घटना के पांच दिन बाद 19 जुलाई को सलेम टाबरी पुलिस ने अज्ञात शरारती तत्वों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली। यह कार्रवाई बहुजन समाज पार्टी (BSP) लुधियाना के मौजूदा अध्यक्ष बलविंदर सिंह उर्फ जस्सी की लिखित शिकायत के आधार पर की गई…

