RTO दफ्तर में टैक्सी यूनियन के प्रधान का अर्द्धनग्न प्रदर्शन: टैक्सी चालक बोले-RTO बेइमान; मिनी बस ऑपरेटर बोले-ईमानदार हैं, फालतू दबाव बना रहे हैं – Ludhiana News

RTO दफ्तर में टैक्सी यूनियन के प्रधान का अर्द्धनग्न प्रदर्शन:  टैक्सी चालक बोले-RTO बेइमान; मिनी बस ऑपरेटर बोले-ईमानदार हैं, फालतू दबाव बना रहे हैं – Ludhiana News




लुधियाना स्थित रिजनल ट्रांसपोर्ट ऑफिस (RTO) सोमवार को उस समय अखाड़ा बन गया, जब टैक्सी और ऑटो चालकों ने दफ्तर के बाहर धरना दिया। टैक्सी यूनियन के प्रधान ने आरटीओ के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर जमकर नारेबाजी की और आरटीओ अधिकारियों को ‘बेइमान’ करार दिया। माहौल तब और गरमा गया जब दूसरी तरफ से मिनी बस ऑपरेटर भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरटीओ को ‘ईमानदार’ बताते हुए उनके समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। देखते ही देखते दफ्तर परिसर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। टैक्सी यूनियन का आरोप है कि आरटीओ को बार-बार शिकायत करने पर भी वो प्राइवेट व अवैध तरीके से चल रही मिनी बसों व कारों पर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। प्राइवेट कारों को टैक्सी के रूप में चलाने से उन्हें नुकसान झेलना पड़ रहा है। गौरतलब है कि सोमवार (20 जुलाई) को ही आरटीओ मानकांवल का जन्मदिन भी था। एक तरफ जहां उन्हें बधाई मिलने की उम्मीद थी, वहीं दफ्तर के बाहर उनके खिलाफ नारेबाजी और पक्ष-विपक्ष की ये हाई-वोल्टेज ड्रामेबाजी चलता रहा। प्रदर्शन के दौरान क्या-क्या हुआ? जानिए सिलसिलेवार ब्योरा… टैक्सी यूनियन के आरटीओ पर क्या आरोप हैं जानिए… मिनी बस ऑपरेटर क्या बोले, जानिए…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *