- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Hoshiarpur Is First In Self counting, While Ludhiana Is Fourth, The Challenge Is To Increase The Pace In The Last Two Days.
जनगणना के दूसरे चरण में स्व-गणना हेतु अब सिर्फ दो दिन शेष हैं और 30 नवंबर को यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। जिले में अब तक लगभग 31,800 लोग अपनी सूचना खुद दर्ज कर चुके हैं। हालांकि, लुधियाना अभी प्रदेश के टॉप-3 से बाहर है। होशियारपुर 83,420 के साथ पहले, बठिंडा 54,000 के साथ दूसरे और पटियाला 41,700 के साथ तीसरे स्थान पर है। अंतिम दो दिनों में रफ्तार बढ़ाकर लुधियाना के पास टॉप-3 में जगह बनाने का मौका है, जबकि 1 दिसंबर से घर-घर गणना आरंभ होगी। डीसी-सह-प्रधान जनगणना अफसर हिमांशु अग्रवाल व एडीसी चारुमिता के नेतृत्व में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें समन्वयक आलोक कुमार, मास्टर ट्रेनर उपमा कौल, अंकुश शर्मा, हरमीत जवाड़ा, जसबीर सिंह सिद्धू, फील्ड ट्रेनर कीर्ति सूद, मीनू जैन, गुरप्रीत सिंह व समस्त चार्ज अधिकारी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। 30 नवंबर को स्व-गणना खत्म हो जाएगी।
इसके पश्चात 1 दिसंबर से 4 जनवरी तक प्रगणक (एम्यूनेरेटर) घर-घर जाकर परिवारों से सूचना जुटाएंगे। इस प्रकार पहले ऑनलाइन स्व-गणना और फिर घर-घर सर्वे के जरिए जनगणना की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। दूसरे चरण में प्रशासन की ओर से लगभग 10 हजार मुलाजिम घर-घर जाकर परिवारों की जानकारी जुटाएंगे। इसी बीच लोगों को ऑनलाइन 40 सवालों के जवाब देकर अपने और परिवार के सदस्यों की सूचना दर्ज करनी होगी। स्व-गणना पूरी करने के पश्चात मिलने वाली एसई आईडी को सुरक्षित रखना होगा। इसके पश्चात 1 दिसंबर से जब एन्यूमरेटर घर आएंगे, तो उन्हें यह आईडी दिखानी होगी। एन्यूमरेटर आईडी के जरिए दर्ज की गई सूचना का सत्यापन करेंगे और इसके बाद जनगणना की प्रक्रिया पूरी होगी।
प्रशासन की तरफ से यह प्रयास किए जा रहे {गणनाकर्ता और पर्यवेक्षक घर-घर जाकर लोगों को स्व-गणना पूरी करने में सहायता कर रहे हैं। {सरकारी और निजी स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों व निजी संस्थानों में विशेष जागरूकता तथा मदद गतिविधियां चलाई जा रही हैं, ताकि मुलाजिम आसानी से स्व-गणना कर सकें। {जिला प्रशासन उद्योगपतियों, सांसदों और विधायकों से संपर्क कर उन्हें स्व-गणना पूरी करने हेतु प्रेरित कर रहा है। साथ ही, उनसे आम जनता को भी इस प्रक्रिया में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील की जा रही है। { जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों के साथ मिलकर विद्यार्थियों के माध्यम से स्व-गणना को बढ़ावा दे रहे हैं। {विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है कि वे अपने परिवार के सदस्यों को घर बैठे स्व-गणना की प्रक्रिया पूरी करने में मदद करें।







